{"_id":"5ed7d0198ebc3e77cf679372","slug":"education-news-in-basti-basti-news-gkp353465186","type":"story","status":"publish","title_hn":"\\बीच में रूकी काउंसलिंग, निराश लौटै अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
\बीच में रूकी काउंसलिंग, निराश लौटै अभ्यर्थी
विज्ञापन
जीजीआईसी में सहायक शिक्षकों की काउंसलिंग का निरीक्षण करते बीएसए अरुण कुमार।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीच में रुकी काउसलिंग, निराश लौटे अभ्यर्थी
बस्ती। परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित काउंसिलिंग प्रक्रिया बुधवार की सुबह नौ बजे से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में शुरू हुई। पहले दिन 535 महिला अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होनी थी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 513 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग पूरी होने के बाद अचानक सचिव बेसिक शिक्षा परिषद (प्रयागराज) विजय शंकर मिश्र का आदेश पहुंच गया, जिसमें कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए काउंसिलिंग की प्रक्रिया को अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद पूरी प्रक्रिया रोक दी गई।
सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए बस्ती जिले को 1340 पद आवंटित हुए हैं। आवेदन के आधार पर 1315 अभ्यर्थियों को बस्ती जिला आवंटित किया गया है। महिला अभ्यर्थियों की संख्या 535 और पुरुष 780 है। महिला अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग के लिए तीन जून व पुरुष अभ्यर्थियों के लिए चार जून की तिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने निर्धारित की थी। महिला अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग के दौरान आए फरमान आने के बाद प्रक्रिया रोक दी गई। बृहस्पतिवार को पुरुष अभ्यर्थियों की होने वाली काउंसिलिंग को भी स्थागित कर दिया गया है।
जीजीआईसी में काउंसिलिंग के लिए सुबह से अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी थी। काउंसिलिंग के लिए 10 काउंटर बनाए गए थे। काउंसिलिंग में आए अभ्यार्थी मास्क लगाकर उचित दूरी बनाए हुए थे। मुख्य गेट पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। काउंसिलिंग स्थागित होने के बाद अभ्यर्थियों के चेहरे पर मायूसी दिखी। बीएसए अरुण कुमार ने बताया कि 513 महिला अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हो चुकी थी। शासन से आदेश मिलने पर काउंसिलिंग अगले आदेश तक स्थागित कर दिया गया है।