{"_id":"649c8b6fcf2da51dd00783ce","slug":"e-rickshaw-overturned-after-hitting-bus-girl-killed-four-injured-basti-news-c-207-1-sgkp1002-533-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बस की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, बालिका की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बस की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, बालिका की मौत, चार घायल
Thu, 29 Jun 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 29 Jun 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर पलटे ई-रिक्शा का मुआयना करते एसओ छावनी दुर्गेश कुमार पांडेय
बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर खतमसराय चौराहे के पास अयोध्या से बस्ती जा रही तेज रफ्तार निजी बस ने ई-रिक्शा को चपेट में ले लिया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, खतमसराय गांव निवासी वजीर अली का परिवार बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ई-रिक्शा बुक कर गोंडा के नवाबगंज कस्बे में किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। घर से थोड़ी ही दूर हाईवे पर तेज रफ्तार निजी बस की चपेट से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय व चौकी प्रभारी विक्रमजोत राजीव सिंह ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी विक्रमजोत भेजवाया। वहां चिकित्सकों ने 12 वर्षीय लैलातून पुत्री वजीर अली को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल फैजान (15) पुत्र अब्दुल्ला ग्राम मुफिया थाना नवाबगंज गोंडा, कुलसुम (8) और फातिमा (6) पुत्री इबरार तथा ई रिक्शा चालक किंकर सिंह उर्फ मुल्ला (35) सभी निवासी ग्राम खतमसराय को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना के बाद बस लेकर भाग रहे चालक को चौकड़ी टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया गया है। चालक को हिरासत में लेकर थाने पर लाया गया है। वहीं, बस में बैठे 35 यात्रियों को दूसरी बस में शिफ्ट कर गंतव्य की तरफ रवाना किया गया।