{"_id":"61d487cd106b966e4d3ea568","slug":"duty-in-vaccination-basti-news-gkp4224859165","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों-कर्मचारियों की लगेगी टीकाकरण में ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों-कर्मचारियों की लगेगी टीकाकरण में ड्यूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारियों-कर्मचारियों की लगेगी टीकाकरण में ड्यूटी
टीकाकरण में सहयोग न करने वाले प्रधानाचार्यों को जारी होगा नोटिस : डीएम
जिले में प्रवेश के सभी स्थानों पर सैंपलिंग के लिए टीम लगाने का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोविड टीकाकरण में तेजी लाने के लिए डीएम सौम्या अग्रवाल ने सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर को अन्य योजनाओं में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों को तैनात करने का निर्देश दिया है।
विकास भवन सभागार में मंगलवार को हुई बैठक में डीएम ने कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर पूरी क्षमता से संचालित करने, मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल एवं सभी सीएचसी में कोविड के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कहा कि सभी आक्सीजन प्लांट चालू हालत में रखें। डीआईओएस को निर्देश दिया कि टीकाकरण में सहयोग न करने वाले प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी करें।
डीएम ने कहा कि टीकाकरण अभियान के दौरान कोई भी विद्यालय, कॉलेज बंद नहीं रखा जाएगा। सभी पंजीकृत छात्र-छात्राओं को बुलाकर टीकाकरण कराया जाएगा। विद्यालय से बाहर के बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए सीडीपीओ, आंगनबाड़ी के माध्यम से लिस्ट तैयार करेंगे। विवरण पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। कहा कि कोरोना का मरीज पाए जाने पर पूर्व की भांति एक मरीज पर कम से कम 40 मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों की सैंपलिंग करके जांच की जाएगी। उन्होंने क्वारंटीन सेंटर बनाए जाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने निर्देश दिया कि जिले के सभी इंट्री प्वाइंट पर बाहर से आने वाले लोगों की कोरोना जांच की व्यवस्था की जाए। रेलवे, बस स्टेशन एवं भीड़ वाले स्थान पर सैंपलिंग टीम लगाई जाएगी।
बैठक का संचालन करते हुए सीएमओ डॉ.चंद्रशेखर ने बताया कि सैंपलिंग के लिए 33 टीम गठित की गई है। जिले में पांच ऑक्सीजन प्लांट के अलावा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर तथा सिलेंडर उपलब्ध हैं। बैठक में सीडीओ डॉ.राजेश कुमार प्रजापति, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम हर्रैया अमृत पाल कौर, उप जिलाधिकारी गुलाब चंद्र, आनंद श्रीनेत, जीके झा, एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन, डॉ. सीके वर्मा, डॉ. सीएल कन्नौजिया, पीडी कमलेश सोनी, बीएसए जगदीश शुक्ला, यूनिसेफ के आलोक राय, विभागीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, एमओआईसी, सीडीपीओ उपस्थित रहे।
किशोरों के टीकाकरण में प्रदेश में बस्ती प्रथम
बस्ती। तीन जनवरी को 15 से 18 वर्ष आयु के टीकाकरण में जनपद 15763 लोगों का टीकाकरण करके जिले ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं का टीकाकरण सुनिश्चित कराएं। साथ ही साथ ही ई-विन पोर्टल को सुबह 11 बजे तक अपडेट करते रहें, ताकि जिले को समय से वैक्सीन प्राप्त होती रहे।
उन्होंने कहा कि स्कूल, कॉलेज में पंजीकृत के अलावा 15 से 18 वर्ष आयु के बच्चों को चिह्नित कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से लिस्ट अगले तीन दिन में तैयार करें। इनका टीकाकरण छह जनवरी से कोटे की दुकान पर आयोजित टीकाकरण केंद्र पर किया जाएगा।