फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Duty Direction from DM

हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए 15 टीम गठित

Mon, 10 Jan 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Duty Direction from DM
जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताए उनके दायित्व व कर्तव्य
विज्ञापन

बस्ती। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के मद्देनजर विधान सभावार तीन-तीन उड़नदस्ता की 15 टीमें गठित की गई हैं। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने निर्देश दिया है कि वह सतर्क रहें तथा किसी भी सूचना के प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विकास भवन सभागार में टीम के अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षित करते हुए उन्होने कहा कि 11 जनवरी को विधानसभा सदर तथा महादेवा की टीमें 12 बजे तहसील सदर में, हर्रैया और कप्तानगंज की टीम हर्रैया में तथा रूधौली विधानसभा की टीम भानपुर तहसील में जाकर रिटर्निंग अफसर की बैठक में भाग लेंगे तथा विस्तृत प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। कहा कि उडनदस्ता टीम को मौके पर जाकर आदर्श आचार संहिता के उल्लघंन के संबंध में जांच करना होगा तथा अपनी रिपोर्ट कंट्रोल रूम को देना होगा। उन्हें सुनिश्चित करना होगा कि क्षेत्र में कोई भी जनसभा, रैली, जुलूस का आयोजन बिना अनुमति के नहीं हो रहा है। टीम को मौके पर अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाना होगा और उसकी क्लिपिंग उपलब्ध कराना होगा। बताया कि टोल फ्री नं. 1950 पर प्राप्त शिकायतों को उडनदस्ता टीम को भेजा जाएगा, जिसकी मौके पर उन्हें जाकर जांच करनी होगी।
विज्ञापन

एसपी आशीष श्रीवास्वत ने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारी निष्पक्षता का परिचय दें। सभी अधिकारी-कर्मचारी निर्वाचन आयोग के अधीन है। मुख्य कोषाधिकारी डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी ने विस्तार से उड़नदस्ता, निर्वाचन व्यय अनुविक्षण, स्थायी निगरानी टीम, वीडियो निगरानी टीम, लेखा टीम, विधानसभावार सहायक व्यय प्रेक्षक के दायित्वों का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन कार्य में प्रयोग होने वाले सभी सामानों की दरें निर्धारित
एडीएम/उप जिला निर्वाचान अधिकारी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श करके निर्वाचन कार्य में प्रयोग होने वाले सभी सामान की दरें निर्धारित कर दी गई हैं। वीडियो टीम की ओर से उपलब्ध कराई गई क्लिपिंग से जनसभा, रैली, जुलूस का व्यय निर्धारित किया जाएगा। उम्मीदवार निर्धारण से पूर्व समस्त व्यय पार्टी के खातें में अंकित किया जाएगा। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले समस्त सामग्री का निरन्तर अनुश्रवण किया जाएगा।

इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम हर्रैया अमृत पाल कौर, एएसपी दीपेन्द्रनाथ चौधरी, एसडीएम आनन्द श्रीनेत, गुलाब चन्द्र, जीके झा, सूरज यादव व सभी टीमों के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed