{"_id":"687557f15acc9d719305057e","slug":"due-to-pole-shifting-half-the-citys-electricity-was-cut-off-for-five-and-a-half-hours-basti-news-c-207-1-bst1005-140128-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पोल शिफ्टिंग के चक्कर में साढ़े पांच घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पोल शिफ्टिंग के चक्कर में साढ़े पांच घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली
Tue, 15 Jul 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। कंपनीबाग-बड़ेवन फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान पोल शिफ्टिंग के चलते सोमवार को आधे से ज्यादा शहर में साढ़े पांच घंटे तक बिजली कटौती हुई। ऐसे में शहर के लोगों के कई जरूरी काम प्रभावित हुए। साथ ही कई जगह पानी सप्लाई और अन्य कारोबार भी प्रभावित रहा। बिजली न होने से गर्मी से लोग बिलबला उठे। लोगों ने बिना बताए बिजली कटौती को लेकर सवाल उठाते हुए आक्रोश व्यक्त किया।
कंपनीबाग-बड़ेवन फोरलेन का निर्माण का कार्य चल रहा ह। सोमवार को कंपनीबाग चौराहा पर संबंधित ठेकेदार ने पोल शिफ्टिंग के लिए कार्य शुरू किया तो 33 केवी विद्युत उपकेंद्र अमहट से निकले 11 केवी गांधीनगर फीडर की सप्लाई बंद कर दी गई। 12 बजे से शाम 5.30 बजे तक फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों में बिजली कटौती की। जिससे रमेश्वरपुरी, महरीखांवा, कंपनीबाग, तुर्कहिया, बभनगांवा, जलकल, पक्के गांधीनगर समेत आधे शहर की बिजली गुल रही। बिजली कटौती से कई जगह पानी की सप्लाई भी ठप रही। राहुल, राकेश, अभिजीत सिंह, बब्बू ने बताया कि पोल शिफ्टिंग के कारण दोपहर 12 बजे से साढ़े पांच बजे तक आपूर्ति बाधित रही। कहा कि बिना सूचना के अक्सर ऐसे ही बिजली काटी जाती है। इससे गर्मी में समस्या होती है। इससे व्यापार भी पर असर पड़ा।
अमहट उपकेंद्र के जेई डीके सिंह ने बताया कि कंपनीबाग-बड़ेवन फोरलेन निर्माण के चलते एक पोल सड़क में आ गया था, जिसकी शिफ्टिंग के लिए कंपनी से शटडाउन मांगा था। 12 बजे से साढ़े पांच बजे तक आपूर्ति इसीलिए बाधित रही।