{"_id":"5e909f238ebc3e72890162d0","slug":"dso-ne-sambhali-kaman-basti-news-gkp347608641","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉट स्पॉट एरिया में खाद्यान्न आपूर्ति को डीएसओ ने संभाली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉट स्पॉट एरिया में खाद्यान्न आपूर्ति को डीएसओ ने संभाली कमान
विज्ञापन
बस्ती में सूनी पड़ी हाॅट स्पाॅट क्षेत्र में गांधीनगर की सड़क।
- फोटो : BASTI
हॉटस्पॉट एरिया में खाद्यान्न आपूर्ति को डीएसओ ने संभाली कमान
बस्ती। शहर के अति संवेदनशील हॉटस्पॉट मिल्लतनगर, तुरकहिया व गिदही खुर्द में खाद्यान्न वितरण की कमान अब खुद डीएसओ रमन मिश्र ने संभाल ली है। क्योंकि यहां सब्जी व दूध पहुंचाने के लिए कुछेक लोग तैयार हैं, मगर खाद्यान्न पहुंचाने वाला कोई सामने नहीं आया। नतीजतन डीएसओ ने डीएम आशुतोष निरंजन की अगुवाई में खुद टीम का नेतृत्व करते हुए इन मोहल्लों में खाद्यान्न का वितरण कराया।
उल्लेखनीय है कि इन मोहल्लों में अब तक मृतक सहित नौ कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। स्थितियों को गंभीरता से लेते हुए शासन के निर्देश पर डीएम ने इस पूरे इलाके को हाई अलर्ट घोषित करते हुए सील करा दिया है। इस स्थल को हॉटस्पॉट का नाम दिया गया है। पूरी तरह लॉक किए गए इन मोहल्लों में प्रशासन खुद ही जरूरत के सामान पहुंचा रहा है। इसके लिए ड्यूटी करने वालों की सूची मोबाइल नंबर सहित जारी कर दी गई है। खाद्य सामग्री से लेकर दवा तक के लिए प्रशासन ने व्यवस्था कराई है। हालांकि पहले दिन व्यवस्था पटरी पर नहीं थी, मगर शुक्रवार को डीएम ने समीक्षा के बाद सब कुछ पटरी पर ला दिया। उन्होंने इन संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर सभी को आश्वस्त किया कि वे प्रशासन का सहयोग करें, उन्हें हर संभव सहायता घर पर ही मिल जाएगी। डीएसओ रमन मिश्र ने बताया कि तीनों हॉटस्पॉट मोहल्लों में जरूरतमंदों तक खाद्यान्न पहुंचा दिया गया है। जहां भी जरूरत होगी वहां टीम पहुंच जाएगी।