फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Drunk truck driver tried to run over policemen

Basti News: नशे में ट्रक चालक ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की

Mon, 16 Sep 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 16 Sep 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Drunk truck driver tried to run over policemen
सडीएम ने आरोपी चालक को जेल भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



कप्तानगंज(बस्ती)। नशे में धुत ट्रक चालक ने पुलिस कर्मियो पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस ने ट्रक चालक को टोल प्लाजा से पकड़ कर थाने लाकर केस दर्ज किया है। ट्रक चालक विषेशरगंज बालू लादने जा रहा था। एसडीएम ने आरोपी चालक को जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज चौराहे पर शनिवार की रात आठ बजे पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी बस्ती की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रक पंडूल घाट मार्ग की तरफ मुड़ने लगा।वहां तैनात होमगार्ड ने गाड़ी फोरलेन से ले जाने के लिए कहा तो नशे में धुत ट्रक चालक कहासुनी करने लगा।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि ट्रक चालक नशे की हालत में था। उसने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। किसी तरह से भागकर पुलिसकर्मियों ने जान बचाई। ट्रक चालक की हरकत देख चौराहे पर मौजूद लोग भी हक्का-बक्का रह गए। इस दौरान चालक ट्रक लेकर भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने पीछा करते हुए ट्रक चालक को चौकड़ी टोल प्लाजा के पास से पकड़कर थाने लाई। ट्रक को सीज कर आरोपी चालक पर केस दर्ज कर उसे एसडीएम न्यायालय में पेश किया। एसडीएम हर्रैया विनोद पांडेय ने आरोपी ट्रक चालक आजम पुत्र हकीकुल्लाह निवासी गगेशीपुर थाना कलवारी जिला बस्ती को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed