फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Drone Mystery: Drones are flying in the villages of Basti, people are in panic, surveillance. news in hindi

Basti Drone Mystery: गांवों में बीती रात 6 ड्रोन दिखने का दावा, दहशत में लोग- पहरेदारी शुरू

Mon, 18 Aug 2025 11:51 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 18 Aug 2025 11:51 AM IST
सार

Basti Drone Mystery: मध्य रात्रि संदिग्ध ड्रोन दिखाई देने से लोगों की नींद उड़ी हुई है। इस संबंध में हर्रैया थाना प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि ड्रोन के बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है इसकी जांच कराई जाएगी। लोग खुद पहरेदारी में जुट गए हैं।

विज्ञापन
Drone Mystery: Drones are flying in the villages of Basti, people are in panic, surveillance. news in hindi
हाथ में लाठी लेकर पहरेदारी करते ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Basti Drone Mystery: हर्रैया थाना क्षेत्र में कई गांव में मध्य रात्रि में आसमान में एक नहीं दो नहीं 6 ड्रोन एक साथ उड़ते दिखाई दिए। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं व दहशत का माहौल है। हर्रैया थाना क्षेत्र के ठुठवा ,देवरी, महादेवी,पेड़ारी, मदही सहित कई गांवों में रविवार की रात 12बजे के बाद आसमान में कई ड्रोन एक साथ उड़ते दिखाई दिए, जो लगभग 3 बजे तक उड़ते रहे।
विज्ञापन


आसपास के गांव में यह सूचना तेजी से फैल गई। जहां कई लोग इसको पुलिस द्वारा ड्रोन उड़ा कर निगरानी की बात कहते रहे तो कई लोग इसे चोरों की साजिश बता रहे हैं। तमाम चर्चाओं के कारण घबराए ग्रामीण अपने-अपने गांव में पहरा दे रहे हैं। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर रात भर गांव की सड़कों पर घूमते रहे और पहरा दिया।
विज्ञापन


10 तारीख रविवार की रात हाईवे पर संसारीपुर चौराहे पर गोमती प्रसाद की दुकान पर चोरी, 11 तारीख सोमवार की रात हाईवे पर संसारीपुर चौराहे पर खड़े ट्रेलर के डीजल टैंक को तोड़ कर डीजल की चोरी का प्रयास, बुधवार की रात देवरी तथा समौड़ी दो गांवों में अधिवक्ता व फौजी के घर में चोरी तथा एक अन्य घर में चोरी का प्रयास।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में मध्य रात्रि संदिग्ध ड्रोन दिखाई देने से लोगों की नींद उड़ी हुई है। इस संबंध में हर्रैया थाना प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि ड्रोन के बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed