{"_id":"692b4563a026885ebe06be36","slug":"drinking-water-crisis-will-be-resolved-in-kanshiram-colony-basti-news-c-207-1-bst1005-148630-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कांशीराम कॉलोनी में दूर होगा पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कांशीराम कॉलोनी में दूर होगा पेयजल संकट
विज्ञापन
बस्ती। पेयजल संकट से जूझ रहे कांशीराम आवास कॉलोनी के नागरिकों को जल्द ही शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलने लगेगी। डारीडीहा स्थित आवासीय कॉलोनी में करीब एक करोड़ रुपये खर्च कर नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके जरिये पेयजल की किल्लत दूर होगी।
नगर पालिका पुराने ओवरहेड टैंक का मरम्मत भी करवाएगी। बताया गया कि जल्द ही नगर पालिका पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू कराएगी। कांशीराम आवासीय कॉलोनी में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। लोग दूषित जल पीने को विवश हैं। आवासीय परिसर में बना ओवर हेड टैंक जर्जर हो गया है। जगह-जगह पाइप लाइन लीकेज है।
जिसके चलते गंदा पानी लोगों की टोटी से निकलता है। कोई देसी नल से पानी पीने को विवश है तो कोई पाइप लाइन के पानी को गुनगुना कर पी रहा है। कुछ माह पहले तो पाइप लाइन के जरिए लोगों के घरों की टोटी से केंचुए निकल रहे थे। लोग पानी को छानकर उसे गुनगुना करते थे। उसके बाद उसे प्रयोग में लाते थे। दूसरी ओर परिसर में स्थित नलकूप भी बदहाल हो गया था। कुछ माह पहले इसकी शिकायत लोगों ने की थी।
विज्ञापन
नगर पालिका ने नई पाइप लाइन बिछाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया था। उसके बाद शासन से स्वीकृति के लिए भेजा। शासन ने इस पर मुहर लगा दिया है। बहुत जल्द ही नगर पालिका कांशीराम आवास में नई पाइप लाइन बिछाएगी। लगभग एक किमी पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। वहीं पुराने पानी की टंकी की मरम्मत का भी कार्य कराया जाएगा। उसके बाद कालोनी के लोगों का पेयजल की समस्या दूर हो जाएगी। उन्हें स्वच्छ पेजयल मिलने लगेगा।