फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Drawing Staff Association sent a memorandum to the Chief Minister

Basti News: ड्राइंग स्टाफ एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Thu, 12 Feb 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 12 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Drawing Staff Association sent a memorandum to the Chief Minister
बस्ती । बुधवार को सिंचाई विभाग ड्राइंग स्टाफ एसोसिएशन जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा। ज्ञापन में संगणक से सहायक अभियन्ता ‘सिविल’ पद पर वर्षों से लंबित उत्पन्न बाधाओं को दूर कराकर पदोन्ति कराने आदि की मांग शामिल है।
विज्ञापन


ज्ञापन में ड्रांइग संवर्ग के पदों का पुर्नगठन, अवर अभियंता की भांति ग्रेड पे वेतनमान देने, ड्रांइग संवर्ग के कार्मिकों को अवर अभियन्ता सिविल /यांत्रिक के पद पर पदोन्नत के लिए पृथक से कोटा निर्धारित करने आदि की मांग की गई है।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल, मंत्री तौलू प्रसाद ने मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि समस्याओं का प्रभावी निस्तारण कराया जाए। अन्यथा की स्थिति में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद संघर्ष करने के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन देने के दौरान मुख्य रूप से सिंचाई विभाग ड्राइंग स्टाफ एसोसिएशन के मंडलीय प्रभारी शीतल प्रसाद गुप्ता, सचिव संजय कुमार, बुद्धसागर यादव, दिनेश चंद्र मिश्र, सुभाष चंद्र, विजय सहाय, राजनरायन चौधरी, आशुतोष आर्या आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed