फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dr. Sanjaya Nishad in Jansabha

निषाद समाज का अब तक वोट बैंक के रूप में हुआ इस्तेमाल: संजय निषाद

Tue, 01 Mar 2022 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Dr. Sanjaya Nishad in Jansabha
‘ऊपर अल्लाह और नीचे मल्लाह दोनों मिलकर भाजपा की नैया पार लगाएंगे’
विज्ञापन

गायघाट (बस्ती)। सपा, बसपा और कांग्रेस पैसा और शराब का प्रलोभन देकर निषाद समुदाय का इस्तेमाल वोट बैंक में रूप में करती रही हैं। अब निषाद समाज को पावर चाहिए, जो केवल भाजपा दे सकती है। ऐसे में ऊपर अल्लाह और नीचे मल्लाह दोनों मिलकर भाजपा की नैया पार लगाएंगे। ये बातें निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने सोमवार को गायघाट में भाजपा प्रत्याशी रवि सोनकर के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में कहीं।
डॉ. संजय ने चुनावी सभा में सपा, बसपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि अस्सी हमारा है और बीस में बंटवारा है। भाजपा की जीत तय है। सभा को भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और सांसद हरीश द्विवेदी ने भी संबोधित किया। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि योगी और मोदी की सरकार में सबका विकास हुआ है। भाजपा सरकार ने प्रदेश में 45 लाख गरीबों को मकान दिया। आवास के साथ ही उन्हें शौचालय की भी सुविधा दी गई है। विधायक रवि सोनकर ने मुख्य अतिथि डॉ. संजय निषाद को राम मंदिर का प्रतीक चिह्न भेंट किया। जनसभा को विधानसभा प्रभारी राम ललित चौधरी, श्यामा चरण झा, देवानंद त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष मनोज पासवान, अखिलेश शुक्ला, प्रेम प्रकाश चौधरी, विष्णु दत्त शुक्ला, प्रेम नारायण आजाद, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा शैल त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा ब्रह्मदेव यादव, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा रशीद अहमद ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक निषाद, विधानसभा अध्यक्ष बृजमोहन निषाद, बलराम निषाद, प्रभात निषाद, रामअचल निषाद, रामू निषाद के अलावा अभिषेक पांडेय, मनीष त्रिपाठी, पंकज शुक्ला, बलवंत सिंह, सुरेश सिंह, सुनील अग्रहरि, श्रुति अग्रहरि, आलोक त्रिपाठी, जनार्दन तिवारी, संजय चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed