फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DPRO inspected the booths and took stock of the progress of SIR, gave strict instructions to BLOs.

Basti News: बूथों का निरीक्षण कर डीपीआरओ ने जानी एसआईआर की प्रगति, बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

Sun, 23 Nov 2025 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 23 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
DPRO inspected the booths and took stock of the progress of SIR, gave strict instructions to BLOs.
बनकटी। विकासखंड बनकटी के विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे एसआईआर (सर्वे ऑफ इलेक्टोरल रोल) कार्य की प्रगति का शनिवार को जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर एवं डीसीएस-बीएम राजाशेर सिंह ने निरीक्षण किया। टीम ने हिनौता, खमोखर, हरैया और खोरिया ग्राम पंचायतों के बूथों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान हिनौता में निर्माणाधीन पंचायत भवन, खमोखर में अंत्येष्टि स्थल तथा हरैया में नाले का भी अवलोकन कर निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण टीम सबसे पहले हिनौता ग्राम पंचायत बूथ पर पहुंची, जहां एसआईआर कार्य में धीमी प्रगति पर डीपीआरओ ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने वहां मौजूद बीएलओ सुजीत कुमार को कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर 100 प्रतिशत एसआईआर फॉर्म अपलोड एवं जमा कराने का सख्त निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण करते हुए कार्य को जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया। कमोखर ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल का निरीक्षण कर गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। हरैया में नाले के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि एसआईआर फॉर्म भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं, जिससे मतदाता सूची सुधार व नए नाम शामिल करने में सहयोग मिल सके। उन्होंने सभी बीएलओ से कार्य को अत्यंत शीघ्र पूरा करने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान सचिव मदन गोपाल पांडेय, मंजेश राजभर, आशुतोष पटेल, महेंद्र यादव, शमीम सिद्दीकी, जावेद अहमद, राजेश चौधरी, आनंद उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed