{"_id":"65eff0bdb657c40c150e6500","slug":"dowry-death-case-in-suicide-case-basti-news-c-207-1-sgkp1002-112844-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विवाहिता के खुदकुशी मामले में दहेज हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विवाहिता के खुदकुशी मामले में दहेज हत्या का केस
Tue, 12 Mar 2024 11:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:35 AM IST
विज्ञापन
पांच ससुरालियों के खिलाफ पीड़ित पिता ने दी तहरीर
रविवार को नगर थाना क्षेत्र के पगार गांव में हुई थी घटना
संवाद न्यूज़ एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। थाना क्षेत्र के पगार में रविवार को विवाहिता के खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने पांच ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। छत के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटका हुआ विवाहिता का शव मिला था।
लालगंज थाना क्षेत्र के पिपरपाती मुस्तहकम निवासी राजेंद्र यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि उसने 24 वर्षीय बेटी संजना की शादी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पगार निवासी संतोष कुमार यादव के साथ दो माह पहले की थी। शादी में सामर्थ्य अनुसार दान दहेज भी दिया था। इसके बाद भी परिजन और दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करते थे। बात-बात पर उसे ताने दे रहे थे। रविवार को सूचना मिली कि बेटी की हत्या कर दी गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तो देखा बेटी मृत पड़ी है।
पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर पति संतोष कुमार यादव, जेठ बाबूराम यादव, सास झिनका देवी, ससुर हृदय राम, जेठानी नीलम देवी पत्नी राघवराम पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।