फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Doordarshan Kendra will be closed after serving 32 years

32 वर्ष सेवा देने के बाद बंद हो जाएगा दूरदर्शन केंद्र

Wed, 29 Sep 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Doordarshan Kendra will be closed after serving 32 years
32 वर्ष सेवा देने के बाद बंद हो जाएगा दूरदर्शन केंद्र
विज्ञापन

बस्ती। बात वर्ष 1989 की है। तब दूरदर्शन का प्रसारण अपने आप में महत्वपूर्ण था। यहां तत्कालीन विधायक व वर्तमान डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल की पहल पर जिले में प्रसारण केंद्र स्थापित हुआ। केंद्र को 100 वाट का लाइसेंस प्राप्त हुआ, जो शहरी क्षेत्र में संचालित होता था। इसके बाद वर्ष 2006 में इसे विस्तारित करते हुए 500 वॉट का कर दिया गया, जिससे जिले के 35 किमी परिधि में दूरदर्शन का रिले केंद्र काम करने लगा। मगर अब इसके बंद करने का फरमान सरकार ने जारी कर दिया है। 31 अक्तूबर को बस्ती का यह रिले केंद्र इतिहास बन जाएगा।

शहर के आवास विकास कॉलोनी में दूरदर्शन रिले केंद्र की स्थापना के समय इससे केवल सुबह-शाम दिल्ली से समाचार की प्रस्तुति होती थी। धीरे-धीरे समय बदला तो इसकी स्थिति बेहतर होने लगी और सुबह साढ़े पांच बजे दिल्ली से तो दिन में तीन बजे व सात बजे लखनऊ से कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाने लगा। यह क्रम लंबे समय तक चला। जिले की धरोहर बन चुका यह रिले केंद्र यहां की पहचान बन गया। कोरोना काल में सरकार ने इसका भरपूर प्रयोग किया। दूसरी लहर में यह शैक्षिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने लगा। यह कार्यक्रम सुबह साढ़े पांच बजे शुरू हो जाता था और देर शाम तक चलता था। दो माह पहले शैक्षिक पहचान पाने वाले दूरदर्शन के बस्ती रिले केंद्र पर ताला लगाने की नौबत आ गई है। इसे बंद करने का फरमान आ गया है। केंद्र के असिस्टेंट इंजीनियर श्रीधर मिश्र ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि सांसद हरीश द्विवेदी से मिलकर बस्ती के रिले केंद्र को रेडियो स्टेशन में तब्दील करने की मांग रखी गई है। सांसद ने इस प्रस्ताव को केंद्र में भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed