फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Don't be afraid of the police, express your views fearlessly

Basti News: पुलिस से डरें नहीं, निडर होकर रखें अपनी बात

Tue, 12 Mar 2024 11:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 12 Mar 2024 11:30 AM IST
विज्ञापन
Don't be afraid of the police, express your views fearlessly
कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर में नारी सुरक्षा पर कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। सदर विकास क्षेत्र के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर में महिला सशक्तीकरण के तहत सोमवार को गनेशपुर पुलिस चौकी प्रभारी विवेकानंद तिवारी ने बच्चों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि पुलिस से डरे या घबराएं नहीं, बल्कि पुलिस के समक्ष अपनी बात रखें।
उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित करना चाहिए। शिक्षकों की ओर से जो भी पढ़ाया अथवा बताया जा रहा है उसे जरूर ग्रहण करना चाहिए। महिला सशक्तीकरण के तहत सरकार महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस हर कदम पर पीड़ितों के साथ खड़ी है। विद्यालय आते-जाते समय यदि रास्ते में कोई परेशान करता हैतो इसकी जानकारी परिजन, शिक्षक व पुलिस को जरूर दें। पुलिस ऐसे अराजक तत्वों से निपटने में समक्ष है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाएं अथवा बेटियां किसी विषम परिस्थिति में हों तो वह महिला हेल्पलाइन नंबर 1990 फोन कर मदद ले सकती हैं। प्रधानाध्यापक डॉ. शिव प्रसाद ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अखतरुंन निशा, आंचल पाल, अवंतिका उपाध्याय, राजपती, अनुपम पांडेय, अभिषेक कुमार, राजेश कुमार, मयंक श्रीवास्तव, नितिश श्रीवास्तव, उर्मिला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed