फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   doctor not available in bhanpur

फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वॉय के सहारे सगरा और परसाकुतुब पीएचसी

Tue, 14 Dec 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
doctor not available in bhanpur
पीएचसी परसाकुतुब मे मौजूद फार्मासिस्ट संजय कुमार व वार्ड व्वाय राम सेवक - फोटो : BASTI
फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वॉय के सहारे सगरा और परसाकुतुब पीएचसी
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक बोले- शिकायत मिली है, सीएमओ को करेंगे रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात चिकित्सकों की मनमानी से भानपुर तहसील क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। कहीं फार्मासिस्ट तो कहीं वार्ड ब्वॉय के सहारे अस्पताल की व्यवस्था चल रही है।

भानपुर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सगरा में चिकित्साधिकारी के पास परसाकुतुब पीएचसी का भी प्रभार है। सोम, मंगल, बुधवार को उन्हें परसाकुतुुब में तो बृहस्पतिवार, शुक्र व शनिवार को सगरा में उपस्थित रहते हैं। लेकिन वह पिछले कई दिनों से कहीं नहीं बैठ रहे हैं। इससे सगरा में अस्पताल फार्मासिस्ट देवेंद्र वर्मा और परसा कुतुब में फार्मासिस्ट संजय कुमार व वार्ड ब्वॉय राम सेवक के सहारे ही चल रहा है। मंगलवार को दोनों पीएचसी की पड़ताल में भी यहां चिकित्सक मौजूद नहीं मिले। सगरा में सुबह 11:25 बजे फार्मासिस्ट देवेंद्र वर्मा एक स्थानीय ग्रामीण भुईधर के साथ अस्पताल में मौजूद मिले। बताया कि डाक्टर साहब का आज परसाकुतुब में उपस्थित रहने का टर्न है। वहीं, सुबह 11:55 बजे पीएचसी परसा कुतुब पहुंचने पर फार्मासिस्ट संजय कुमार वार्ड ब्वॉय राम सेवक के साथ डाक्टर की कुर्सी पर मौजूद मिले। बताया कि डाक्टर साहब पिछले मंगलवार और बुधवार को आए थे, आज नहीं आए हैं। भानपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ.सचिन कुमार चौधरी ने बताया कि पीएचसी सगरा में डॉ. संतोष गौड़ की तैनाती है। उनकी अनियमितता की शिकायत मिली है। पिछले रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में भी वह जांच के दौरान मौजूद नहीं मिले थे। कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है। वहीं, डॉ. संतोष गौड़ ने फोन पर बताया कि वह मंगलवार को आईटीआर भरने चले गए थे। व्यस्तता के चलते सूचना नहीं दे सके। दोनों पीएचसी पर टर्न के अनुसार पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed