फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Doctor could not be posted in the women's hospital

Basti News: महिला अस्पताल में नहीं हो पाई डॉक्टर की तैनाती

Thu, 05 Feb 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 05 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Doctor could not be posted in the women's hospital
बभनान अस्पताल में खाली पड़ी चिकित्सा की कुर्सी। संवाद
बभनान। नगर पंचायत बभनान में महिला चिकित्सालय में महिला चिकित्सक की तैनाती नहीं है। जबकि यहां महिला अस्पताल का निर्माण भी किया जा चुका है। इसमें महिला चिकित्सक कक्ष, ओटी, बेड की भी व्यवस्था है।
विज्ञापन

चिकित्सक तैनात न होने के चलते यहां पर इलाज के लिए आने वाली महिलाओं को निजी चिकित्सकों के यहां जाना पड़ रहा है। हर्रैया या गौर रेफर करना मजबूरी बन गया है। नगर पंचायत बभनान की आबादी करीब 20 हजार है। यहां गोंडा जिले के हिस्से में आने वाला बभनान का आबादी भी लगभग 10 हजार है।
विज्ञापन

इस अस्पताल पर 30 हजार लोगों के इलाज करने की जिम्मेदारी है। ऐसे में महिला चिकित्सक की तैनाती न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो वर्ष पहले डिलीवरी प्वाइंट भी चालू की गई है। यहां स्टाफ नर्स की तैनाती भी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूदा समय में एक चिकित्सक की तैनाती है। चिकित्सक के न आने पर में यहां आने वाले मरीजों को फार्मासिस्ट देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. भास्कर यादव ने बताया कि महिला चिकित्सालय में महिला चिकित्सक की तैनाती के लिए उच्च अधिकारियों को संज्ञान में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed