{"_id":"679a8251f82def499208e7a2","slug":"do-not-make-friends-with-strangers-on-social-media-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131187-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सोशल मीडिया पर अनजान से न करें दोस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सोशल मीडिया पर अनजान से न करें दोस्ती
Thu, 30 Jan 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
डिजिटल वॉरियर, साइबर अपराध को लेकर किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। आए दिन हो रहे नए-नए फ्रॉड को लेकर साइबर अपराधों के बारे में जागरूक करने के लिए बुधवार को कृषक इंटर कॉलेज गौर और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कछिया में गौर पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि सोशल मीडिया व इंस्टाग्राम पर कभी भी अनजान व्यक्तियों से दोस्ती न करें। जरूरत पड़ने पर बिना डर के पुलिस को सूचना दें।
थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज बालिकाओं व महिलाओं को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से कई तरह के ठोस कदम उठाए गए हैं। बावजूद उसके अपराध करने वाले आए दिन नए-नए तरीके ढूंढ ले रहे हैं। बढ़ते साइबर अपराधों को रोकने के लिए एसओ ने बताया कि कभी भी फर्जी क्रेडिट मैसेज, फेसबुक, सोशल मीडिया पर अंजान से दोस्ती, वर्क फ्रॉम होम फ्राड, गुगल पर पड़े फर्जी हेल्प लाइन नंबर आदि सर्च इंजन की फर्जी वेबसाइट,न्यूड वीडियो कॉल, फर्जी फोन कॉल फ्रॉड, ऑनलाइन खरीदारी और बिक्री, स्क्रीन शेयरिंग एप्लीकेशन से फ्रॉड अपराधी कर रहे हैं।
इस मौके पर साइबर प्रभारी निरीक्षक विकास यादव, सेल प्रभारी सुभाष सिंह, विनय प्रताप सिंह, देवेंद्र निषाद, प्रिया मिश्रा,अर्चना कुशवाहा, राजेश यादव, प्रधानाचार्य ममता देवी, अरविंद कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।