फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Do not burn firecrackers in homes...shops banned on the streets

Basti News: घरों में न जलाए पटाखें... गलियों में दुकान प्रतिबंधित

Tue, 22 Oct 2024 04:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 22 Oct 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Do not burn firecrackers in homes...shops banned on the streets
- डीएम ने जारी की एडवाइजरी, दिए अहम सुझाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दीपावली पर्व के मद्देनजर डीएम रवीश गुप्ता ने एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत घरों के अंदर पटाखा न जलाने का आमजन से आह्वान किया है। इसके अलावा गलियों, मोहल्लों एवं घनी आबादी के बीच पटाखा बेचने पर भी प्रतिबंध लगाया है।
डीएम ने कहा कि दीपावली के पर्व पर घरों के अंदर पटाखे न जलाए। केवल खुले स्थानों पर ही पटाखे फोड़े जाए। पटाखा जलाते समय पानी व बालू का भंडारण भी पर्याप्त मात्रा में रखें। ताकि आग लगने पर उसको बुझाया जा सकें। पटाखों की दुकान गली मोहल्ला आदि में न लगाए। प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान पर दुकानें लगाई जाए।
विज्ञापन

पटाखों की दुकान के पास दुकानदारों द्वारा पर्याप्त मात्रा में बालू, पानी व फायर एस्टिंगयूसर रखे जाएं। ज्वलनशील पदार्थ जैसे गैस, केरोसीन, पेट्रोल आदि के भंडार के आसपास भी पटाखे न जलाए जाएं। वाहन, टेंट, शामियाना, पंडाल के पास भी पटाखें जलाने से परहेज करें। अधिक आवाज वाले जैसे राॅकेट, बम आदि का प्रयोग न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को पटाखों से दूर रखें। आग लगने की स्थिति में डाॅयल 112 नंबर पर तुरंत सूचना दी जाए। पटाखों से कपड़ों में आग लगने तुरंत पानी का प्रयोग करें। आग को बुझाते समय मोटे कपड़े जैसे परदा या कंबल का प्रयोग किया जाए। कपड़ों में आग लगने के दौरान दौड़े नहीं बल्कि जमीन पर लेटकर लुढकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed