{"_id":"6609fe9cca505622a40f4fc6","slug":"dms-action-94-licenses-canceled-basti-news-c-207-1-sgkp1006-114016-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शस्त्र लाइसेंसियों पर डीएम का एक्शन, 94 लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शस्त्र लाइसेंसियों पर डीएम का एक्शन, 94 लाइसेंस निरस्त
Mon, 01 Apr 2024 05:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 01 Apr 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
- 306 शस्त्र लाइसेंस धारकों को दो दिन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी अंद्रा वामसी एक्शन मोड में हैं। उन्होंने शस्त्र लाइसेंसियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 94 लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। जिसके बाद लाइसेंसी असलहा रखने वालों के होश उड़े हुए हैं।
इनका लाइसेंस यूं ही निरस्त नहीं हुआ है, डीएम के बार-बार चेतावनी देने के बाद ज्यादातर लोगों ने अपने असलहे जमा नहीं किए। कई तो ऐसे हैं जो लाइसेंस ले रखें हैं, लेकिन उनके पास असलहे नहीं हैं। इन दोनों पर कार्रवाई की गई।डीएम ने समीक्षा में पाया कि लगभग 80 प्रतिशत शस्त्र लाइसेंस जमा हो गए हैं,अबतक विभिन्न कारणों से कुल 94 शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं। 306 शस्त्र लाइसेंस धारकों को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए इनके निरस्तीकरण की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।