फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dm taken test of students

प्राइमरी स्कूल में डीएम ने ली बच्चों की परीक्षा

Thu, 14 Jul 2022 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
dm taken test of students
कंपोजिट विद्यालय प्रसाद जागीर में डीएम प्रियंका निरंजन को किया सम्मानित। - फोटो : BASTI
प्राइमरी स्कूल में डीएम ने ली बच्चों की परीक्षा
विज्ञापन

परसा जागीर गांव स्थित प्राइमरी स्कूल में पहुंचीं डीएम
337 के सापेक्ष केवल 219 बच्चे रहे उपस्थित, जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सदर क्षेत्र के परसा जागीर प्राइमरी स्कूल में बुधवार को डीएम प्रियंका निरंजन ने बच्चों की परीक्षा ली। कक्षा चार के तीन बच्चों से पहाड़ा लिखवाया। बच्चों ने पहाड़ा लिखा तो डीएम ने उनकी पीठ थपथपाई। यहां डीएम ने उपस्थिति कम पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। निर्देश दिए कि माताओं के साथ मातृ सम्मेलन करें। अभिभावकों की बैठक कर उन्हें बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें।
सुबह स्कूल पहुंचीं डीएम ने सबसे पहले उपस्थिति जांची। यहां प्राइमरी में 337 के सापेक्ष 219 जबकि जूनियर हाईस्कूल में 182 के बजाय 105 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिलीं। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। यहां आधे से अधिक बच्चे बिना ड्रेस के पहुंचे थे, जिस पर डीएम ने नए ड्रेस के लिए धन आने तक पुराने ड्रेस में बच्चों को स्कूल में आने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

परसा जागीर प्राइमरी स्कूल में 337 में 219 तथा जूनियर हाईस्कूल में 182 में 105 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने नाराजगी जाहिर करते हुए सभी अध्यापकों को निर्देश दिए कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। माताओं के साथ मातृ सम्मेलन तथा अभिभावकों के साथ पैरेन्टस मीटिंग करके बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर का निरीक्षण किया। आगमन की पूर्व सूचना के बावजूद आधे से अधिक बच्चे बिना समुचित ड्रेस के उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने इसके लिए भी निर्देश दिए कि जब तक नये साल का पैसा नहीं आ जाता है, बच्चे पुराने ड्रेस में विद्यालय आएं। निर्देश दिए कि विद्यालय के एक कमरे को विज्ञान प्रयोगशाला के रूप में तैयार किया जाए। ताकि कक्षा छह, सात व आठ के बच्चे प्रारम्भिक विज्ञान करें और सीखें। उन्होंने स्मार्ट क्लास का भी निरीक्षण किया जहां पर प्रोजेक्टर स्थापित है। बच्चों को कमरे में बैठाकर इंटरनेट पर उपलब्ध पाठ्य सामग्री का अध्ययन कराने के निर्देश दिए।

डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र की तरफ क्षतिग्रस्त चहारदीवारी को ठीक कराकर ऊंचा करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। बाद में बाल वाटिका में पौधरोपण किया। इस मौके पर बीएसए इन्द्रजीत प्रजापति, प्रधानाध्यापक डॉ. शिव प्रसाद, अमित कुमार, ग्राम प्रधान राममूरत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed