फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DM summoned clarification from 10 BDOs

Basti News: 10 बीडीओ से डीएम ने तलब किया स्पष्टीकरण

Thu, 22 Dec 2022 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
DM summoned clarification from 10 BDOs
10 बीडीओ से डीएम ने तलब किया स्पष्टीकरण
विज्ञापन

बस्ती। गोशालाओं को व्यवस्थित संचालित कराने में नाकाम 10 बीडीओ से डीएम ने स्पष्टीकरण तलब किया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि एक ओर छुट्टा मवेशियों के कारण सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं तो दूसरी ओर ये किसानों की फसलों को क्षति पहुंचा रहे हैं। गोशालाओं में निर्धारित क्षमता से बहुत कम मवेशी संरक्षित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि बनकटी, रूधौली, सदर, दुबौलिया, सांऊघाट, गौर, हर्रैया सहित 10 ब्लॉकों में स्थिति बेहद खराब है। रमनातौफीर, कोयलपुरा, कठौतियां सांऊडीह व सिरौता वृहद गोआश्रय स्थल में क्षमता के अनुरूप मवेशी नहीं रखे गए हैं। कई जगहों पर 25 से भी कम मवेशी संरक्षित किए गए हैं। उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए सीवीओ से कहा कि इसमें सुधार लाएं, अन्यथा कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए कि सभी पशु चिकित्साधिकारियों को नोडल नामित करते हुए गोआश्रय स्थलों का ढंग से संचालन कराना सुनिश्चित करें। बैठक का संचालन सीवीओ डॉ. अश्वनी तिवारी ने किया। मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, पीडी कमलेश सोनी, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, डीसी एनआरएलएम रामदुलार, डीसी मनरेगा संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed