फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DM sought cooperation from political parties and citizens

Basti News: डीएम ने राजनीतिक दलों और नागरिकों से मांगा सहयोग

Fri, 27 Oct 2023 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
DM sought cooperation from political parties and citizens
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अंद्रा वामसी ने राजनीतिक दल के पदा​धिकारियों के साथ बैठक किया।
-लोक सभा चुनाव से पहले त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार की जानी है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीएम अंद्रा वामसी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की त्रुटिविहीन मतदाता सूची तैयार करने के लिए सभी राजनीतिक दल एवं नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा जताई है। वह बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में राजनैतिक दलों के बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजनैतिक दल बूथ लेबल एजेंट तैनात करके सूची संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराए।

एजेंट द्वारा एक समय/ एक दिन में 10 फाॅर्म तक तथा दावे/ आपत्ति प्राप्त करने की अवधि में 30 फाॅर्म तक बीएलओ को उपलब्ध करा सकेंगे। पुनरीक्षण अभियान 27 अक्तूबर से संचालित किया जाएगा। एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले लोग फाॅर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं। 4, 5, 25, 26 नवंबर व 2 एवं 3 दिसंबर इस अभियान की विशेष तिथियां हैं। नौ दिसंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त किए जाएंगे। 26 दिसंबर तक प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। पांच जनवरी 2024 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीएम कमलेश चंद्र, एसडीएम सदर गुलाब चंद्र, एसडीएम हर्रैया विनोद कुमार पांडेय, एसडीएम भानपुर शत्रुधन पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed