फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DM reached the embankment with officials

Basti News: अधिकारियों के साथ तटबंध पर पहुंचे डीएम... 70 किमी तक किया निरीक्षण

Tue, 09 Jul 2024 03:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 09 Jul 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
DM reached the embankment with officials
दुबौलिया के कटरिया-चांदपुर तटबंध का निरीक्षण करते डीएम।
बाढ़ खंड को दिखाई तटबंध पर रेनकट, रैटहोल जैसी गडबड़ी, तत्काल भरने के दिए निर्देश
विज्ञापन

बाढ़ आपदा से बचाव की तैयारियों की भी जानी हकीकत, समुचित इंतजाम के लिए किया सचेत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीएम रवीश गुप्ता सोमवार को मातहत अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के भ्रमण पर निकल पड़े। वह कलवारी क्षेत्र के रामपुर तटबंध पर पहुंचे। यहां से लेकर अयोध्या सीमा की ओेर विक्रमजोत ब्लॉक क्षेत्र में लगभग 70 किमी लंबाई में बनाए गए तटबंध का उन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान तटबंध में जगह- जगह दिख रहे रेनकट और रैटहोल जैसी खामियां बाढ़खंड के अधिकारियों को दिखाते रहे। इसे तत्काल भरे जाने के निर्देश भी दिए। तटबंध से बाढ़ प्रभावित गांवों का भी उन्होंने आंकलन किया।
कुदरहा प्रतिनिधि के अनुसार डीएम रवीश गुप्ता रामपुर- कलवारी तटबंध और नदी के बीच बसे गांवों को देेखकर बाढ़ खंड अधिकारियों से जानकारी ली। निर्देश दिए कि यहां बचाव के लिए सभी उपाय सुनिचित कर लिए जाए। इस तटबंध पर नौरहनी के पास चल रहे कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। तटबंध पर वर्षा से हुए रेनकट को दिखाते हुए उसे भरने के निर्देश दिए। बाढ़खंड के एक्सईएन दिनेश कुमार ने बताया कि मईपुर गांव के दक्षिण बह रही सरयू की धारा को ड्रेजिंग मशीन से मोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

...
क्षेत्रीय विधायक भी मिले, बताई हकीकत
तटबंध के निरीक्षण के दौरान डीएम से मईपुर गांव में क्षेत्रीय विधायक दूधराम भी मिले। उन्होंने कहा कि तटबंध के दक्षिण नदी के बीच बसे गांवों में बाढ़ की त्रासदी हर साल देखने को मिलती है। यहां के लोगों के लिए विशेष आपदा प्रबंधन का इंतजाम किया जाए। कहां किसानों की फसल, घर सब पानी में डूबकर बर्बाद हो जाता है। डीएम ने उन्हें आश्वस्त किया कि हर संभव मदद बाढ़ पीड़ितों को पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
दुबौलिया क्षेत्र के तटबंध पर चल रहे कार्यों का लिया जायजा
दुबौलिया। डीएम कलवारी के बाद दुबौलिया क्षेत्र के कटरिया-चांदपुर और गौरा- सैफाबाद तटबंध का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ बचाव कार्यों का जायजा लिया। तटबंध पर बने रेनकट को भरवाने के निर्देश दिए। यहां मरम्मत सामग्री पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से उपयोग करने के निर्देश दिए। कहा कि शरणालयों की व्यवस्था समय रहते सुरक्षित कर ली जाए। बाढ़ आपदा के दौरान राहत कार्यों में कोई व्यवधान नहीं आना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed