{"_id":"62bb4839c8fbc7444e59ca0b","slug":"dm-organised-meeting-on-water-coserving-sorses-and-pondse-basti-news-gkp441970415","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने तलब की आकार प्रकार सहित तालाबों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने तलब की आकार प्रकार सहित तालाबों की सूची
विज्ञापन
डीएम ने तलब की आकार-प्रकार सहित तालाबों की सूची
बस्ती। भू-गर्भ जल के संरक्षण को लेकर प्रशासन ने पूरी ताकत लगा दी है। भू-गर्भ जल संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण तालाब को बचाने की डीएम प्रियंका निरंजन की पहल और तेज हो गई है। डीएम ने जिले के सभी ग्राम पंचायतों के सभी तालाबों की सूची संपूर्ण विवरण सहित उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में इसके लिए सभी एसडीएम व बीडीओ को निर्देशित किया है। कहा कि तालाब का आकार, अतिक्रमण की स्थिति एवं अन्य विवरण सहित पूरा ब्योरा उपलब्ध कराया जाए इसका मुआयना लेखपाल व ग्राम पंचायत सचिव संयुक्त रूप से कर रिपोर्ट उपलब्ध करायेंगे। डीएम अमृत सरोवर निर्माण की प्रगति की समीक्षा की तथा समय से सभी आवश्यक व्यवस्था पूरा कराने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि वर्तमान में 119 अमृत सरोवर पर काम चल रहा है। निर्देश दिया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल का मैदान तैयार कराएं। इसमें बालीबाल, बैडमिंटन, फुटबॉल, रनिंग ट्रैक तथा ओपेन जिम की व्यवस्था कराएं। छोटे बच्चों के लिए झूला तथा स्लाइडर भी लगाए जाएं।
पौधरोपण के लिए गड्ढे खुदाई की समीक्षा में उन्होंने पाया कि 18,13,420 के सापेक्ष 4,61,000 गड्ढे खुदे हैं। डीएम ने तीन दिन के भीतर सभी गड्ढों की खुदाई का निर्देश दिया है। गोशाला की समीक्षा में उन्होंने पाया कि सभी 56 गोशालाओं के लिए नोडल अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। उन्होंने इन गोशालाओं का भ्रमण भी कर लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देशित किया है कि वे अपने तैनाती स्थल पर रात्रि निवास करें। प्रत्येक कार्य दिवस 10 से 12 बजे तक कार्यालय में बैठक व जन सुनवाई करें। एक मुलाकाती रजिस्टर मेनटेन करें जिसमें सभी मिलने आने वाले लोगों का विवरण दर्ज किया जाए।
उन्होंने आईजीआरएस मामलों का समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया है। वर्तमान समय में 465 डिफाल्टर प्रकरण लंबित हैं। 24 घंटे के भीतर इनकी रिपोर्ट पोर्टल पर दर्ज करने का उन्होेंने निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम अभय कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी गुलाब चन्द्र एवं जीके झा, डिप्टी सीएमओ डॉ. आरके हलदार, बीएसए जगदीश शुक्ल, पीडी कमलेश सोनी, डीआईओएस डीएस यादव, डीपीआरओ एसएस सिंह, डीएसओ सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे।