फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dm meeting in colectrate

भूमाफिया पर गैंगस्टर के तहत करें कार्रवाई : डीएम

Tue, 12 Jul 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
dm meeting in colectrate
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों के साथ बैठक किया। - फोटो : BASTI
भूमाफिया पर गैंगस्टर के तहत करें कार्रवाई : डीएम
विज्ञापन

- जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में सभी एसडीएम को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीएम प्रियंका निरंजन ने पूर्व में घोषित भूमाफियाओं पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि चिह्नित भूमाफियाओं पर विभिन्न थानों में दर्ज मुकदमों को संकलित कर एसडीएम व सीओ कार्रवाई करें।
डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत बटाई पर खेती करने वाले कृषि मजदूरों की मृत्यु होने पर उन्हें योजना के तहत लाभ दिए जाएं। डीएम ने प्रत्येक तहसील में भूमि बैंक बनाने व संपूर्ण विवरण सहित सूची तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इससे किसी परियोजना के निर्माण के लिए जमीन की तलाश में समय नहीं गंवाना पड़ेगा।
विज्ञापन

हर्रैया में दो व अन्य तीनों तहसीलों में एक-एक मंडी समिति स्थापित करने का प्रस्ताव शासन को भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जल-जीवन मिशन के तहत चिह्नित गांवों में पानी की टंकी व ट्यूबवेल स्थापना और आंगनबाड़ी केंद्र के लिए हफ्तेभर में जमीन की तलाश पूरी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनहित गारंटी अधिनियम के अंतर्गत जिले में जाति प्रमाण पत्र के लिए 3,903, निवास प्रमाण पत्र के लिए 6,356 व आय प्रमाण पत्र के 53,000 आवेदन लंबित हैं। इसे तुरंत निस्तारित किया जाए अन्यथा संबंधित कर्मी पर कार्रवाई करें।

बैठक का संचालन एडीएम अभय कुमार मिश्र ने किया। इस दौरान सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम हर्रैया अमृत पाल कौर, एसडीएम शैलेश दूबे, जीके झा, गुलाब चंद्र, सुधांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed