फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DM in Matadata awarness programme

मतदान प्रतिशत बढ़ाने में स्काउट गाइड की महत्वपूर्ण भूमिका

Thu, 24 Feb 2022 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
DM in Matadata awarness programme
मतदान प्रतिशत बढ़ाने में स्काउट गाइड की महत्वपूर्ण भूमिका
विज्ञापन

बस्ती। स्काउट गाइड की विधानसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका है। इस महत्व को समझते हुए सभी स्काउट गाइड लोगों को अधिकाधिक मतदान के लिए प्रेरित करें।
यह निर्देश डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने दिया है। डीएम प्रेक्षागृह में स्काउट गाइड कैप्टन, प्रधानाचार्य शिक्षक को संबोधित कर रही थीं। कहा कि सभी विद्यालय अपने छात्र-छात्राओं की स्काउट की टीम गठित करें। उन्हें ड्रेस और स्कार्फ उपलब्ध कराये। सभी मतदान बूथ वाले स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाचार्य बूथों को आकर्षक ढंग से सजाएं। पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराएं। हर तरह से उसको मॉडल बूथ बनाएं। विद्यालय के एक कमरे को वेटिंग रूम बना दें। स्काउट गाइड की ड्यूटी लगाएं, जो वहां मतदाताओं की मदद करें। स्काउट एंड गाइड को नए लोगों को प्रेरित करके अधिक से अधिक मतदान कराना है। निर्देश दिया कि सभी विद्यालय स्काउट-गाइड का समुचित गठन कर पंजीकरण करा लें। भविष्य में भी उनको ऐसे कार्यों को करना होगा।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि तीन मार्च को शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य है। इसको प्राप्त करने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है। स्वीप आईकान डॉ. श्रेया ने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान बस्ती के सम्मान से जुड़ा हुआ है। डीआईओएस डीएस यादव ने सभी का स्वागत किया। बीएसए जगदीश शुक्ला ने बताया कि जिले में विभाग के 1750 स्कूलों पर बूथ बनाए गए हैं। सभी स्कूलों पर कार्यरत प्रधानाध्यापक, अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक जो चुनाव ड्यूटी में नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता जागरुकता का कार्य करेंगे। समारोह को अनिल श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। संचालन स्काउट गाइड सत्या पांडेय तथा आशीष श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य शिव बहादुर सिंह, नीलम सिंह, विद्याधर वर्मा, हरेंद्र प्रताप सिंह, सुरेश प्रसाद तिवारी, कुलदीप सिंह, अमित कुमार शुक्ल, मनोज कुमार सिंह, कुलदीप सिंह, अमित शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed