फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DM honored the meritorious students of board exam

Basti News: बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को डीएम ने किया सम्मानित

Sat, 29 Apr 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 29 Apr 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
DM honored the meritorious students of board exam
कलेक्ट्रेट सभागार में यूपी बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम प्रियंका निरंजन ने कि
बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को डीएम ने किया सम्मानित
विज्ञापन

बस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा में जिले के टाप टेन मेधावियों को सम्मानित किया गया।
प्रतिभा सम्मान समारोह में हाईस्कूल की परीक्षा में अथर्व श्रीवास्तव ने प्रदेश में दसवां तथा जिले में पहला स्थान, रोशनी सिंह ने द्वितीय, शिखा तिवारी व अविनाश पांडेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार इंटर में नेहा उपाध्याय व अनुष्का पटेल ने प्रदेश में दसवां तथा जिले में प्रथम, अभिषेक कुमार ने द्वितीय व आराधना त्रिपाठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन ने मेधावी छात्राओं को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र, व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कहा कि जीवन एक पड़ाव है। जब आप एक स्तर पर पहुंचते हैं तो दूसरा स्तर शुरू हो जाता है। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए परिश्रम, अनुशासन, धैर्य एवं समय प्रबंधन के मूलमंत्र को अपनाना जरूरी है। 25 वर्ष की आयु तक ये सभी चीजें बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। उन्होंने कम नंबर पाने वाले बच्चों से कहा कि निराश होने की आवश्यकता नहीं है। फिर से मेहनत करें। जीवन में आगे बढ़ने के बहुत मौके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डीआईओएस डीएस यादव, प्रधानाचार्य एसबी सिंह, प्रधानाचार्या नीलम सिंह, डाॅ. अरविंद मिश्रा, श्रवण उपाध्याय, शुभाष तिवारी, एलबी सिंह, संजय सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हरिशंकर पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed