फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DM has green Flag for Road sefty vehicle

सड़क सुरक्षा वाहन को डीएम ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

Mon, 18 Apr 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
DM has green Flag for Road sefty  vehicle
सड़क सुरक्षा वाहन को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन

बस्ती। चौथा सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ डीएम सौम्या अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर से सड़क सुरक्षा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद सड़क सुरक्षा जागरूकता पर लोगों को शपथ दिलाई।
डीएम ने दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, कार-जीप चलाते समय सीटबेल्ट लगाने, कभी भी शराब पीकर गाड़ी नही चलाने, कभी भी वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने, हमेशा ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के अन्य सभी प्रपत्र साथ में रखने, कभी भी तेज गति से वाहन न चलाने, एंबुलेंस एवं अग्निशमन वाहन को आगे जाने को साइड देने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

डीएम ने लेन के अनुशासन का पालन करने, कभी भी सड़क की गलत साइड से ओवरटेकिंग न करने, आंखों तथा वाहन की नियमित रूप से जांच कराने, पर्यावरण प्रदूषण से बचने के लिए नियमित सर्विस कराने की भी शपथ दिलाई। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर सूरज यादव, एआरटीओ रविकांत शुक्ला, पीटीओ राजेन्द्र प्रसाद, टीएसआई कामेश्वर सिंह, संजय कुमार दास, सभाजीत पाल, शिवरतन, रामानुज, विनीत श्रीवास्तव तथा हाथो में तख्ती लिए वालंटियर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed