फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DM got angry after seeing poor arrangement of construction work in medical college

Basti News: मेडिकल कॉलेज में निर्माण कार्य की लचर व्यवस्था देख भड़के डीएम

Thu, 30 Jan 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 30 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
DM got angry after seeing poor arrangement of construction work in medical college
डीएम ने मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीएम रवीश गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ओपेक चिकित्सालय कैली में नवनिर्मित 200 बेड के चिकित्सालय में गैस पाइप लाइन, मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर, सेमी मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर एचबीएसी आदि का बुधवार को औचक निरीक्षण किया। डीएम ने निरीक्षण में पाया कि मॉड्यूलर ऑपेरशन थियेटर व सेमी मॉड्यूलर का निर्माण कार्य नहीं चल रहा है।
डीएम के निर्माण कार्य पूर्ण करने के बारे में पूछने पर बताया गया कि माह दिसंबर 2024 तक निर्माण पूरा हो जाना चाहिए था। मगर अब तक पूरा बजट प्राप्त नहीं हो पाया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि ग्राउंड और प्रथम तल की ओटी चल रही है। अभी नौ ओटी नहीं चल रही है। कार्यदायी संस्था के यूपी पीसीएल परियोजना प्रबंधक ने बताया गया कि एक व दो दिवस के अंदर पेंट और पुट्टी का कार्य कराया जाएगा। गैस व एसी का कार्य किया गया है। डीएम ने निर्देश दिए कि अलग-अलग टीमें लगाकर पेंट और पुट्टी के कार्य पूर्ण कराएं।
विज्ञापन

डीएम ने के महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में बन रहे नर्सिंग काॅलेज का भी निरीक्षण किया। कार्य कार्यदायी संस्था यूपी स्टेट कांस्ट्रक्शन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरशन लिमिटेड को 60 प्रतिशत धनराशि केंद्रांश से और 40 प्रतिशत राज्यांश से प्राप्त होनी है। डीएम ने ने निरीक्षण में पाया कि मुख्य भवन जी-1 में शटरिंग का कार्य व नर्सिंग हॉस्टल जी-3 चुनाई का कार्य प्रगति पर है। सहायक अभियंता ने बताया गया कि केंद्रांश से दो करोड़ धनराशि प्राप्त हुई थी। इसके सापेक्ष निर्माण कार्य कराया गया है। धनराशि की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed