{"_id":"689e30c9c9503c5e5e01f314","slug":"dm-gave-instructions-to-check-the-health-of-animals-basti-news-c-207-1-bst1004-142005-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डीएम ने दी पशुओं की स्वास्थ्य जांच की हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डीएम ने दी पशुओं की स्वास्थ्य जांच की हिदायत
Fri, 15 Aug 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
सल्टौआ। डीएम रवीश गुप्ता ने बृहस्पतिवार को सल्टौआ ब्लाॅक के हसनापुर की गोशाला का निरीक्षण किया। परिसर में जलभराव को खत्म कराने के लिए मिट्टी की पटाई तथा खड़ंजे को ऊंचा करने के निर्देश दिए। पशु चिकित्साधिकारी को रोजाना पशुओं की स्वास्थ्य जांच की हिदायत दी।
डीएम ने सचिव अमरनाथ गौतम से पशुओं के रहने तथा गर्मी व बारिश से बचाव की जानकारी ली। पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था, रात में उजाले के लिए लगे सोलर पैनल व हरा चारा-भूसा की उपलब्धता का भी जायजा लिया। बीडीओ अनिल यादव को चहारदीवारी बनवाने का निर्देश दिया। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विजय श्रीवास्तव से ओपीडी रजिस्टर, भ्रमण पंजिका व मृत्यु पंजिका के बारे में जानकारी ली। डीएम के आने की सूचना मिलते ही क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में कर्मचारी पहुंच गए। पौधरोपण स्थल पर साफ सफाई शुरू कर दी। विरेंद्र तिवारी, विकास पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद