फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DM and SP inspected medical camp

मेडिकल कैंप का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

Mon, 04 May 2020 09:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
DM and SP inspected medical camp
घघौवा पुलिस चौकी के मेडिकल कैम्प का निरीक्षण करते डीएम आशुतोष निरंजन और एसपी हेमराज मीणा। - फोटो : BASTI
मेडिकल कैंप का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

विक्रमजोत(बस्ती)। पुलिस चौकी घघौवा के समीप स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल कैंप लगाया गया है यहां बाहर से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है।
सोमवार को डीएम आशुतोष निरंजन व एसपी हेमराज मीणा ने कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने गैर राज्यों व जनपदों से आ रहे प्रवासियों की स्क्रीनिंग की प्रगति की जानकारी ली। निर्देश दिए कि हाईवे से सीमा में दखिल होने वाले वाहनों की चेकिंग कर यात्रियों का मेडिकल परीक्षण कराएं। डीएम ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा व सीएच प्रभारी डॉ: आसिफ फारुखी की टीम की सक्रियता की प्रशंसा की। डीएम ने बताया कि जनपद की सीमा पर स्थित घघौवा पुलिस चौकी के पास बैरीकेटिंग कर मेडिकल टीम लगाकर बाहर से आ रहे लोगों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है। शपथ पत्र भरवाकर नजदीकी लोगों को होम क्वारंटीन व बाहरी लोगों को क्वारंटीन सेंटरों में भेजा जा रहा है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा व सीओ हर्रैया शिव प्रताप सिंह लगातार स्क्रीनिंग व जनपद में आ रहे लोगों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अब तक करीब 1100 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग कराई जा चुकी है। सीएचसी विक्रमजोत के चिकित्सा प्रभारी डॉ. आसिफ फारुखी ने बताया कि 25 अप्रैल से शुरू हुए मेडिकल कैंप में प्रतिदिन दो सौ लोगों का पंजीकरण व स्क्रीनिंग कराई जा रही है। इस दौरान डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. राजेश दूबे, डॉ. भगवान स्वरूप वेत्ता, डॉ. रजिया खातून, अभिषेक सिंह, फार्मासिस्ट राजकुमार सिंह, लैब टेक्नीशियन राजेंद्र विक्रम, प्रभारी निरीक्षक परशुरामपुर अशोक कुमार सिंह, लेखपाल अवधेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed