फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Divyang slept in shop murdered with sharp weapon in basti

Basti News: दुकान पर सोए दिव्यांग की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 02 Aug 2022 04:43 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Tue, 02 Aug 2022 04:43 PM IST
सार

दिवंगत राम चंद्र का संयुक्त परिवार है। मगर वह दुकान पर अकेले ही रहता था। उसकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। इसके अन्य दो भाइयों में एक पूना और दूसरा दिल्ली में रहकर रोजी रोजी रोटी कमाता है।

विज्ञापन
Divyang slept in shop murdered with sharp weapon in basti
मौके पर जुटी पुलिस व भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के बढ़नी गांव के चौराहे पर देसी शराब की दुकान के निकट चना-चखना बेचने वाले 45 वर्षीय दिव्यांग की सोमवार रात धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर एसपी आशीष श्रीवास्तव, एएसपी दीपेंद्र चौधरी, सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक ब्रजेंद्र पटेल व फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। एसपी ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात हत्यारोपियों पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


बढ़नी गांव निवासी रामचंद्र पुत्र बुधराम पैर व कमर से विकलांग था और ट्राइ साइकिल से चलता था। गांव के बाहर चौराहे पर अंडा, चना व पकौड़ी आदि की दुकान चलाता था। परिवार वालों के मुताबिक रोज की तरह घर से उसका खाना दुकान पर पहुंचाया गया। जिसे खाकर दुकान के बाहर टीन सेड में सो गया। उसका लड़का शिवम भी उसी के दुकान के सामने की एक मकान के बरामदे में सोया हुआ था।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह जब ग्रामीण उसकी दुकान की तरफ गए तो खून से लथपथ शव को देख सन्न रह गए। दिवंगत के दाहिने कनपटी पर धारदार हथियार से गहरे घाव मिले। थोड़ी ही देर में घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच परिवार के लोग भी पहुंच गए। बाद में दिवंगत के पुत्र शिवम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

संयुक्त परिवार, अकेले रहता था राम चंद्र
स्थानीय लोगों ने बताया कि दिवंगत राम चंद्र का संयुक्त परिवार है। मगर वह दुकान पर अकेले ही रहता था। उसकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। इसके अन्य दो भाइयों में एक पूना और दूसरा दिल्ली में रहकर रोजी रोजी रोटी कमाता है। उसका इकलौता पुत्र शिवम (18) परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गांव में रहता है। दिवंगत का भोजन प्रतिदिन घर से बनकर आता था और वह खाना खाकर दुकान पर ही सो जाता था।

शराबियों पर शक
ट्राइसाइकिल से चलने वाले दिव्यांग की निर्मम हत्या को लेकर लोगों में कई तरह की चर्चाएं हैं। मगर किसी की समझ में नहीं आ रहा है कि निरीह इंसान की हत्या किसने और क्यों की होगी। इस बीच लोगों का मानना है कि देर रात तक खुली रहने वाली शराब की दुकान पर कोई शराबी आया हो और उसने राम चंद्र से चखना वगैरह मांगा हो। न देने पर शायद उसने घटना को अंजाम दिया हो। हालांकि पुलिस इस बावत अभी कुछ बताने से बच रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed