फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Diversion on four-lane for 48 hours for Ayodhya Deepotsav

Basti News: अयोध्या दीपोत्सव के लिए 48 घंटे के लिए फोरलेन पर डायवर्जन

Sun, 19 Oct 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 19 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Diversion on four-lane for 48 hours for Ayodhya Deepotsav
बस्ती। अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम के मद्देनजर शनिवार आधी रात से बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया। 20 अक्तूबर को मध्यरात्रि या कार्यक्रम समाप्ति के बाद फिर से आवागमन चालू किया जाएगा। हालांकि यह डायवर्जन मुख्य रूप से भारी मालवाहक वाहनों के लिए प्रभावी होगा। जनपद गोरखपुर से आने वाले वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग से कुशीनगर, देवरिया और बिहार राज्य से आने वाले वाहन गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य तक जाएं। एसपी अभिनंदन ने बताया कि रूट डायवर्जन के दौरान भारी मालवाहक ट्रक, ट्रेलर, डीसीएम, ट्रैक्टर-ट्राली जैसे सभी भारी मालवाहक वाहन गोरखपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले को फुटहिया से कलवारी, टांडा-अंबेडकरनगर होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसी तरह लखनऊ से गोरखपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को अयोध्या-बस्ती फोरलेन से न जाकर वैकल्पिक मार्ग बाराबंकी-सुल्तानपुर-अम्बेडकरनगर वाया पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए आगे गंतव्य की ओर जाएंगे।
विज्ञापन


-गोरखपुर की तरफ से लखनऊ जाने वाले वाहन घघसरा-नन्दौर-बांसी-उतरौला-गोंडा-बाराबंकी मार्ग से

-खलीलाबाद (संतकबीरनगर): गोरखपुर की तरफ से अम्बेडकरनगर/लखनऊ जाने वाले वाहन बिड़हरघाट-धनघटा-अम्बेडकरनगर मार्ग से
-टेमारहमत (संतकबीरनगर): संतकबीरनगर की ओर आने वाले वाहन टेमारहमत-सेमरियावां-बांसी मार्ग से।

-पाॅलिटेक्निक चौराहा (बस्ती): संतकबीरनगर से आने वाले वाहन गौरा चौराहा-रुधौली-बांसी-डुमरियागंज-उतरौला-गोंडा-बाराबंकी होते हुए लखनऊ की ओर जाएं।

- मनौरी चौराहा : डुमरियागंज की तरफ से आने वाले वाहन चैनपुरवा-पॉलिटेक्निक-संतकबीरनगर मार्ग अपनाएं।
- लोलपुर (गोंडा) : जनपद बस्ती से आने वाले वाहन लोलपुर–कटरा–लकड़मंडी–गोण्डा–बाराबंकी होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed