फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   District will get first FSTP in October

अक्तूबर में जिले को मिल जाएगा पहला एफएसटीपी

Mon, 12 Sep 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
District will get first FSTP in October
कचरा को निस्तारित करने के लिए निर्माणाधीन एसएफटीपी केंद्र। - फोटो : BASTI
अक्तूबर में जिले को मिल जाएगा पहला एफएसटीपी
विज्ञापन

बस्ती नगरीय जल निगम करवा रहा एफएसटीपी का निर्माण
- अब इधर-उधर नहीं फेंकी जाएगी शहर के शौचालयों की गंदगी
- 2020 से शुरू है प्लांट का निर्माण, खर्च हो रहे साढ़े चार करोड़
- पानी से होगी खेतों की सिंचाई और खाद से लहलहाएगी फसल
बस्ती। अक्तूबर में बस्ती में पहला एफएसटीपी (फेकल स्टज ट्रीटमेंट प्लांट) चालू हो जाएगा। इससे शहर के शौचालयों की गंदगी का बेहतर निस्तारण तो होने ही लगेगा, साथ ही साथ इस गंदगी को फिल्टर कर जो खाद तैयार होगी, उससे किसान खेतों में प्रयोग कर सकेंगे और पानी से सिंचाई कर फसलें लहलहाएंगे।

अभी तक नगर पालिका के बहुत ही पुराने संसाधनों के जरिए निजी व सार्वजनिक शौचालयों से गंदगी निकाल कर शहर से दूर वीरान जगहों व नदियों के किनारे निस्तारित किया जाता है। इससे जहां वायु प्रदूषण फैलता है, वहीं आसपास के लोग बीमार भी हो जाते हैं। नपा प्रशासन ने जलनिगम के जरिए तकरीबन तीन साल पहले 2018 में बस्ती में एफएसटीपी मतलब मल-कीचड़ उपचार संयंत्र स्थापित करने के लिए 4 करोड़ 43 लाख रुपये का स्टीमेट शासन को भेजा था, लेकिन जमीन न मिल पाने के कारण कुछ खास प्रगति नहीं हो पाई थी। जब जमीन मिली तो 2020 में कुआनो नदी किनारे अमहट घाट के पास इसका निर्माण शुरू किया जा सका। इसी बीच बरसात का सीजन आ जाने के कारण नदी उफान पर आ गई तो फाउंडेशन निर्माण में बाधा बन गई, जबकि संयंत्र बहुत पहले ही पहुंच गया था। इधर, जब नदी का पानी घटने लगा तो तत्कालीन अवर अभियंता सुशील आनंद सिंह ने कार्य युद्ध स्तर पर शुरू करवाया। उम्मीद जताई जा रही है कि अक्तूबर में यह पूरी तरह से तैयार हो जाएगा और जिले को पहले एफएसटीपी की सौगात मिल जाएगी।
विज्ञापन

-एफएसटीपी को जल्द ही पूरा करवाकर संचालित करवा दिया जाएगा। इसके लिए अभियंताओं व अन्य तकनीकी टीम पूरे मनोयोग से लगी हुई है।
- रेहान फारुकी, अधिशासी अभियंता, जलनिगम, नगरीय खंड बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed