{"_id":"65b2b8b2f1be0ec1cd0d7a66","slug":"district-judge-reached-the-child-observation-home-inquired-about-his-condition-basti-news-c-207-1-sgkp1006-110556-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बाल संप्रेक्षण गृह पहुंचे जनपद न्यायाधीश, जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बाल संप्रेक्षण गृह पहुंचे जनपद न्यायाधीश, जाना हाल
Fri, 26 Jan 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 26 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देश पर जनपद न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना की अगुवाई में अपर जिला सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रजनीश कुमार मिश्रा, प्रभारी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम अखिल कुमार, एसडीएम गुलाब चंद व सीओ सदर विनय चौहान ने बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समिति ने पाया कि बाल संप्रेषण गृह बहुत ही संकीर्ण है। किशोरोेें की संख्या क्षमता से अधिक है।
अधीक्षक को सक्षम अधिकारी से पत्राचार कर बाल संप्रेषण गृह को किसी अन्य उचित व वृहद स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अलावा समिति ने अधीक्षक को भोजन की गुणवत्ता भी मानक के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समिति ने जो किशोर गरीबी या अन्य कारणों से अपने वाद में पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए भी निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाने जाने के लिए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को पत्र के माध्यम से सूचित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान संप्रेषण बाल गृह के सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए। इसे तुरंत ही ठीक करने के लिए अधीक्षक बाल संप्रेषण गृह को निर्देश दिया गया। समिति ने समय-समय पर बाल संप्रेक्षण गृह में चिकित्सा अधिकारी के सहयोग से चिकित्सीय कैंप लगाने के लिए भी निर्देशित किया गया है। जनपद न्यायाधीश ने बाल संप्रेक्षण गृह में किशोरों को चद्दर, जूते, मोजे एवं तकिया वितरित किए।