फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   District got 48 staff nurses, need 42 more

Basti News: जिले को मिलीं 48 स्टाफ नर्स, 42 और की जरूरत

Fri, 15 Mar 2024 03:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 15 Mar 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
District got 48 staff nurses, need 42 more
सीएमओ ने तैनाती स्थल की बनाई रुपरेखा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में पैरा मेडिकल कर्मियाें की कमी को पूरा करने के लिए शासन संविदा पर तैनाती कर रहा है। इसी कड़ी में 48 स्टॉफ नर्स शासन ने उपलब्ध कराए हैं। इनकी तैनाती के लिए सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने खाका तैयार करना शुरू कर दिया है। हालांकि अब भी करीब 42 स्टाफ नर्सों की कमी विभाग के अधिकारियों ने बताई है, मगर इतनी बडी संख्या में तैनाती से राहत की उम्मीद जताई जा रही है।
जिले के 14 सीएचसी व जिला मुख्यालय पर स्टाफ नर्सों की कमी है। यहां 90 स्टाफ नर्सों जरूरत थी। इसके सापेक्ष स्वास्थ्य विभाग ने शासन को मांग भेजी थी। स्वास्थ्य विभाग की मांग पर शासन ने यहां के लिए 48 स्टाफ नर्स भेज दिए हैं। हालांकि इनकी तैनाती बृहस्पतिवार तक नहीं हो पाई थी। एक-दो दिन में सभी को कार्य स्थल पर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने कहा कि जितनी मांग की गई थी उसके सापेक्ष 48 स्टाफ नर्स की उपलब्धता हाे गई है। इन्हें एकाध दिन में कार्यस्थल पर भेज दिया जाएगा। इससे अस्पतालों के संचालन में सुविधा हो जाएगी। बताया कि अभी इसी सप्ताह आठ चिकित्सक व 22 पैरा मेडिकल कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed