फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dispute started between the claimants of Kotedari

Basti News: कोटेदारी के दावेदारों में होने लगा विवाद

Wed, 29 Nov 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 29 Nov 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dispute started between the claimants of Kotedari
रुधौली। विकास क्षेत्र रुधौली की ग्राम पंचायत डड़वा पाण्डेय में मंगलवार को राशन कोटे की दुकान के लिए कोटेदार के चयन की प्रक्रिया में ग्रामीणों की गिनती को लेकर विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद चयन समिति के सदस्यों ने कोटेदार की चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दिया।
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गढ़वा पांडे ग्राम पंचायत में एडीओ पंचायत अवधेश कुमार, सचिव रिंगभान की मौजूदगी में गांव के कोट की दुकान चलाने के लिए कोटेदार के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई। गांव के रमेश चंद्र दुबे और शशिकांत ने अपने नाम की दावेदारी प्रस्तुत की। जिसके बाद दोनों दावेदारों के पक्ष में ग्रामीण की सहमति के लिए अलग-अलग लाइन लगवाई गई। ग्रामीणों की संख्या की गणना शुरू की गई।
विज्ञापन

इसी बीच कुछ ग्रामीणों की दोबारा गणना किए जाने को लेकर दोनों दावेदारों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने विवाद की स्थिति को देखते हुए दोनों पक्षों को अलग कर मामले को शांत करवाया। एडीओ पंचायत अवधेश कुमार ने बताया कि दोनों दावेदारों के समर्थकों की अलग-अलग गणना शुरु करते ही कोटेदार पद के दोनों दावेदारों के बीच हंगामा शुरु हो गया, जिससे चयन प्रक्रिया पूर्ण नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed