{"_id":"684f22fe1c7c8e10200d8d24","slug":"dispute-over-ten-acres-of-land-pari-lost-her-life-in-the-conflict-the-family-also-bled-basti-news-c-207-1-bst1001-138401-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दस धुर जमीन का विवाद...संघर्ष में गई परी की जान, परिवार भी लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दस धुर जमीन का विवाद...संघर्ष में गई परी की जान, परिवार भी लहूलुहान
Mon, 16 Jun 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के जीतीपुर गांव में दस धुर जमीन के विवाद में 14 साल की बेटी श्रिद्धी श्रीवास्तव उर्फ परी की जान चली गई। उसके माता-पिता और दादी जिला अस्पताल में जीवन मौत से जूझ रहे हैं। माता-पिता पर हुए हमले के दौरान परी चिल्लाते हुए बीच में पहुंच गई थी। आरोपियों ने उसके पेट में धारदार हथियार घोंप दिया। ग्रामीण पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि जीतीपुर गांव में अमरनाथ वर्मा और अतुल श्रीवास्तव का घर अगल-बगल है। अतुल श्रीवास्तव के घर के पीछे उनकी जमीन के बगल में ही एक गड्ढा है। उस पर चौधरी परिवार कब्जा है। आरोप है कि इस बीच गड्ढे के बगल स्थित अतुल की बताई जाने वाली जमीन पर भी आरोपी कब्जा करना चाहते हैं। इस वजह से कुछ दिन पहले दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। कुछ दिन पहले अतुल श्रीवास्तव और अमरनाथ का पुलिस ने इसी मामले में शांतिभंग में चालान भी किया था। अतुल 14 जून को समाधान दिवस में पहुंचे। उनके प्रार्थना पत्र पर शनिवार को राजस्व व पुलिस टीम मौके पर आई।
इस दौरान अतुल श्रीवास्तव की बताई जाने वाली जमीन गाटा संख्या 301 को टीम ने मापी करके चिह्नित भी कर दिया। बताया जा रहा हैं कि संबंधित गाटा में ही अतुल श्रीवास्तव का मकान भी है। इसके पीछे करीब 10 धुर जमीन खाली है। चिह्नांकन के बाद रविवार को वह अपनी जमीन पर मिट्टी पाटना चाह रहे थे। ट्राली आने पर अमरनाथ वर्मा ने मिट्टी गिराने से रोक दिया। सूचना पर डायल 112 भी पहुंची। पुलिस ने मिट्टी लदी ट्राली वापस करा दी।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार, इसके कुछ देर बाद आरोपी लामबंद होकर अतुल श्रीवास्तव के परिवार पर हमला बोल दिए। अतुल और उनकी माता आशा तथा पत्नी अंशिला को मारना-पीटना शुरू कर दिया। नाबालिग बेटी परी परिजनों को बुरी तरह मार खाते देख चिल्लाते हुए बीच में पहुंच गई। आरोपियों ने धारदार हथियार से परी पर हमला कर दिया। परी के पेट में गहरा घाव हो गया। घटना स्थल पर परी मूर्च्छित होकर गिर पड़ी। बाद में लोगों ने चारों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने परी को मृत घोषित कर दिया। जबकि परिवार के अन्य लोग घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती हैं।