फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dispute between husband and wife over housing increased

Basti News: आवास के लिए पति-पत्नी में बढ़ा विवाद

Wed, 13 Mar 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 13 Mar 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Dispute between husband and wife over housing increased
कुदरहा। ग्राम पंचायत लालगंज में प्रधानमंत्री आवास के निर्माण को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया है। आवंटित स्थल के बजाय मायके में आवास का निर्माण करा रही लाभार्थी के खिलाफ पति ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा कर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

लालगंज ग्राम पंचायत ने साकिया खातून को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत धन उपलब्ध कराया है। आवास का निर्माण मानक के अनुसार हो इसके लिए जियो ट्रैग कर किस्तों में धनराशि का भुगतान किया जाता है। बावजूद इसके साकिया के खाते में तीनों किस्त एक लाख बीस हजार बगैर आवास का निर्माण हुए डाल दिया गया। लाभार्थी ने पीएम आवास का निर्माण ग्राम पंचायत क्षेत्र से इतर अपने मायके संतकबीरनगर जनपद के जयराम पट्टी ग्रांम पंचायत में शुरू करा दिया। साकिया के इस निर्णय पर पति ने समझाया, लेकिन वह जब नहीं सहमत हुई तब पति शाह अहमद ने जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed