फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Discussion on the rights of half the population

Basti News: आधी आबादी के अधिकारों पर चर्चा

Sun, 08 Mar 2026 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Discussion on the rights of half the population
बस्ती। विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर प्रेस क्लब में शनिवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ज्वेलरी की प्रदर्शनी के साथ ही प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने कहा कि देश में आधी आबादी की आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक स्तर पर काफी विकास हुआ है, मगर महिला उत्पीड़न के मोर्चो पर अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। कहा कि बेहतर शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे महिलाओं की स्थिति में सुधार होगा। डॉ. संध्या राय, तमन्ना गुप्ता, रमा यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयत्नशील है।
विज्ञापन

महिलाएं सेना, रेल के साथ ही अनेक क्षेत्रों में पुरूषों के समानान्तर अपना योगदान दे रही है। विवेकानंद शुक्ला ने महिलाओं की स्थिति, विधिक अधिकार और सामाजिक सरोकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अजय उपाध्याय ने महिला उत्थान, स्वावलंबन पर प्रकाश डाला। रामानंद, अभय उपाध्याय, सुनील शर्मा, अरुण मिश्र, रेनू श्रीवास्तव, अर्चना शुक्ला, अवनीश शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed