{"_id":"6797dda9ee09d8f034083d09","slug":"discussion-of-being-crushed-by-car-police-gives-vague-answer-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131094-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कार से कुचलने की चर्चा, पुलिस का गोलमोल जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कार से कुचलने की चर्चा, पुलिस का गोलमोल जवाब
विज्ञापन
- पुलिस के हाथ लगा घटना स्थल का वीडियो, सीसीटीवी फुटेज
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अधिवक्ता चंद्रशेखर यादव की हत्या के दौरान स्काॅर्पियो चढ़ाने का मामला पुलिस के लिए पहेली बन गया है। चर्चा है कि हत्या का संदेह होने पर चंद्रशेखर ने स्काॅर्पियो से कूदकर भागने का प्रयास किया, जिसके बाद उनके ऊपर स्काॅर्पियो चढ़ा दी गई। वहीं एसपी अभिनंदन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाई गई चोटों के हिसाब से गाड़ी ऊपर चढ़ाने की पुष्टि तो नहीं हुई, लेकिन धकेल कर गिराने के कुछ देर बाद वापस आकर अधिवक्ता को दोबारा टक्कर मारने की पुष्टि हो रही है।
बताया जा रहा है कि एक प्रत्यक्षदर्शी ने इसका वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपा है। कई सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिले हैं, लेकिन पुलिस उसके बारे में खुलकर बताने से बच रही है।
-- -- -- -- --
लंग्स पंचर होने, सिर में खून के थक्के जमने से हुई मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वैसे तो 35 से ज्यादा चोटों का जिक्र है, लेकिन अधिवक्ता चंद्रशेखर की मौत पसली की हड्डी टूटकर लंग्स पंक्चर होने और सिर में खून का थक्का जमने की वजह से हुई। इसके अलावा बायां हाथ और पसली की ज्यादातर हड्डियां टूट गई थीं। नाक और चेहरे के अलावा कनपटी पर भी गहरी चोट पाई गई है। कमर के पास की एक हड्डी भी टूटी हुई थी। इसके बारे में अनुमान है कि किसी भारी चीज या रॉड से प्रहार किया गया होगा। इसके अलावा पेट पर भी कई चोटों के निशान पाए गए हैं।