{"_id":"67461e7552d4523679013486","slug":"disco-by-giving-weapon-to-innocent-child-case-basti-news-c-207-1-sgkp1006-127918-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मासूम के हाथ में असलहा देकर डिस्को, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मासूम के हाथ में असलहा देकर डिस्को, केस
Wed, 27 Nov 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। नगर कस्बे के राजकोट चौराहे पर सोमवार रात एक बहू भोज कार्यक्रम के दौरान डीजे पर डांस करते समय अवैध तमंचा लहराने का मामला सामने आया है।
तमंचा लहराने वाले शख्स ने पहले तमंचे के साथ डांस किया और इसके बाद एक बच्चे के हाथ में असलहा पकड़ाकर फिर नाचने लगा। कुछ लोगों ने एतराज किया तो असलहा लहराने वाले परिवार वालों के साथ मारपीट करने लगा। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
नगर बाजार के माली टोला निवासी भोला ने पुलिस को तहरीर दी। कुछ वीडियो भी पुलिस को सौंपा और सोशल मीडिया एक्स पर भी पोस्ट किया। वीडियो में नारंगी शर्ट पहने युवक डीजे पर डांस करते दिख रहा है।
विज्ञापन
कुछ सेकेंड बाद वह किनारे खड़े करीब सात वर्ष के मासूम को गोद में उठा लिया। इसके बाद उसके हाथ में तमंचा थमाकर नाचने लगा। जब लोगों ने ऐसा करने से उनको मना किया तो वह अपने परिवार व अन्य लोगों के साथ तमंचा लहराते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। बाद में ईंट-पत्थर भी चले।
लोगों में इस बात की चर्चा हो रही है कि अगर बच्चे के हाथ से गलती से कहीं गोली चल जाती तो किसी की जान भी जा सकती थी। थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अनमोल, विकास, प्रदीप व पंकज के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।