फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dilashpur merzed in sarayoo river

आखिरी मकान भी सरयू नदी में विलीन, दिलाशपुरा गांव का अस्तित्व समाप्त

Wed, 22 Jul 2020 07:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
dilashpur merzed in sarayoo river
कटान करती सरयू। - फोटो : BASTI
आखिरी मकान भी सरयू नदी में विलीन, दिलाशपुरा गांव का अस्तित्व समाप्त
विज्ञापन

दुबौलिया (बस्ती)। ब्लाक क्षेत्र के दिलाशपुरा गांव का बुधवार को अस्तित्व मिट गया। दो साल से सरयू नदी इस गांव का कटान कर रही थी, बुधवार को गांव का आखिरी घर भी नदी ने लील लिया। मंगलवार की शाम से कटान बहुत तेज हो गई। गांव के नाम पर दिनेश का ही घर बचा था। कटान शुरू हुई तो दिनेश ने अपना घर उजाड़ना शुरू कर दिया। नामोनिशान मिटता देख गांव के लोगों भी घर की ईंट, सामान, पेड़ आदि बचाने में उनकी मदद करने लगे। जहां कभी लोगों के आशियाने होते थे आज वहां सिर्फ पानी दिखाई देता है। गांव के लोगों को बसने के लिए प्रशासन पिछले साल इन्हें जमीनें देकर विस्थापित कर दिया था। मकान नदी में समाने से दुखी दिनेश बताते हैं कि तिनका-तिनका जोड़कर घर बनाया था। लेकिन आज सब बर्बाद हो गया। दो साल पहले शुरू हुई कटान के बाद उम्मीद थी की धारा अपने स्थान पर लौट जाएगी और घर बच जाएगा। गांव के ही राघवेंद्र सिंह ने बताया कि घर तो पहले ही नदी में समा गया था, लेकिन बगीचे में कुछ पेड़ बच गए थे कटान शुरू हो गई है इसलिए पेड़ों को काट रहा हूं। गुड़िया बताती हैं कि सरयू माई ने सब बर्बाद कर दिया। शिवम, दीपक आदि घर के बचे बचे सामान को सहेजने में जुटे हुए थे। बताया कि अब गांव नहीं रहा। गांव के कुछ लोग तटबंध के उस पार तो कुछ ने राम-जानकी मार्ग पर मकान बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed