{"_id":"6865916dfe1553392d07b4b8","slug":"dig-took-stock-of-muharram-procession-routes-basti-news-c-207-1-sgkp1006-139345-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मुहर्रम के जुलूस मार्गों का डीआईजी लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मुहर्रम के जुलूस मार्गों का डीआईजी लिया जायजा
Thu, 03 Jul 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मुहर्रम के मद्देनजर डीआईजी संजीव त्यागी ने एसपी अभिनंदन के साथ मिश्रित आबादी वाले जुलूस मार्गों का जायजा लिया। मंगल बाजार रोड, दक्षिण दरवाजा, चिकवा टोला, पठान टोला, करुवा बाबा, नई बाजार, स्टेशन रोड आदि पर गश्त कर लोगों से वार्ता की। लोगों को मुहर्रम के मद्देनजर नई परंपरा शुरू न करने, परंपरागत मार्ग से ही जुलूस निकालने, ताजिए की ऊंचाई निर्धारित सीमा में रखने, डीजे निर्धारित डेसिबल तक बजाने, ध्वनि प्रदूषण न करने के बारे में बताया गया। जुलूस के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था व ट्रैफिक डायवर्जन के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ सदर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी, थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह आदि रहे।
इसके पूर्व डीआईजी ने पुरानी बस्ती थाने का निरीक्षण किया। थाना कार्यालय, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, बंदीगृह आदि का जायजा लिया। थाना कार्यालय के अपराध रजिस्टर व अन्य अभिलेखों का निरीक्षण कर सभी प्रविष्टियां अपडेट रखने, कार्यालय व थाना परिसर की प्रतिदिन सफाई कराने, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण के लिए निर्देशित किया।