फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Diesel shortage persists, with long queues at pumps

Basti News: डीजल की किल्लत बरकरार, पंपों पर लग रही वाहनों की लंबी कतार

Sun, 24 May 2026 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Diesel shortage persists, with long queues at pumps
बस्ती। डीजल की समस्या बढ़ती जा रही है। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना हैं कि पेट्रोल की आपूर्ति तो जैसे-तैसे हो जा रही है लेकिन, डीजल के टैंकर कई-कई दिन नहीं पहुंच रहे हैं। जिससे ग्राहकों को लौटा देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण और हाईवे के 50 प्रतिशत पंप सूखे पड़े हैं। कुछ खुले पंपों पर सिर्फ पेट्रोल उपलब्ध है। डीजल गाड़ियां से इधर से उधर तेल भरवाने के लिए दौड़ती नजर आ रही है। आपूर्ति विभाग के आंकड़े के अनुसार जिले में 183 पंट्रोल पंप संचालित है। 17 पेट्रोल पंप सूख हो गए हैं।
विज्ञापन

यहां दो महीने से डीजल-पेट्रोल की आवक ठप है। इसके अलावा 60 से 70 पंप रोजाना बंद हो जा रहे हैं। संचालकों का कहना हैं कि कंपनियों की तरफ शिफ्टवार पंपों को तेल दिया जा रहा है। इसीलिए लगातार कोई पंप बंद नहीं हो रहा है लेकिन, रोजाना बदल- बदलकर 60 से 70 पंप बंद चल रहे हैं। अधिकांश पेट्रोल पंपों को बंद देखकर दो पहिया, चार पहिया वाहन लौट जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहक डीजल के लिए वाहन लेकर गांव से लेकर शहर तक दौड़ रहे हैं। शहरी क्षेत्र के पंप पर डीजल उपलब्ध नहीं है। केवल पेट्रोल मिल रहा है। ऐसे में डीजल के लिए लोग हाईवे के पंपों पर पहुंच रहे हैं। शाम ढलने के बाद हाईवे के फुटहिया, हंडिया, पॉलीटेक्निक आदि जगहों पर पेट्रोल पंपों पर ट्रक, बस, ट्रेलर जैसे भारी वाहनों की कतार लग रही है। जगह-जगह स्थित पेट्रोल पंपों के सामने बैरिकेडिंग कर दी गई है। दिन में शहर के कुछ पंप खुले थे। केवल मालवीय रोड के एक पंप पर डीजल मिल रहा था। इसके अलावा अन्य पंपों पर केवल पेट्रोल उपलब्ध रहा। मालवीय मार्ग, स्टेशन रोड, जिगिना, गांधीनगर, महुली मार्ग पर एक दर्जन से अधिक पंप बंद पाए गए। हाईवे पर भी कुछ पंपों पर वितरण हो रहा है। कुछ पंप बंद देखे जा रहे हैं। पंप संचालकों का कहना हैं कि मांग के हिसाब डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस वजह से सप्ताह में दो बार ही तेल का वितरण हो पा रहा है। इससे कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed