फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   died.1

फोरलेन पर वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

Sun, 12 Jun 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
died.1
फोरलेन पर वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

नगर थाने के फुटहिया फ्लाईओवर के पास हुआ हादसा
शहर कोतवाली के आनंद नगर कटरा का रहने वाला था विकास
वैवाहिक आयोजन में शामिल होकर लौटते वक्त हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। फोरलेन पर नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया फ्लाईओवर के पास रविवार भोर में 35 वर्षीय एक युवक घायल अवस्था में मिला। सूचना पाकर पहुंची फुटहिया चौकी पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर युवक की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के आनंदनगर कटरा निवासी विकास कुमार गौतम के रूप में हुई। परिवार के लोगों के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

परिवारवालों ने बताया कि विकास कुमार गौतम शनिवार को कप्तानगंज क्षेत्र में एक वैवाहिक आयोजन में शामिल होने बाइक से गए थे। अगले दिन भोर में करीब चार बजे घर लौट रहे थे। अयोध्या की ओर से आने वाली लेन में नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया फ्लाईओवर के पास बाइक में किसी वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर पड़ा देख किसी राहगीर ने फुटहिया चौकी पर जानकारी दी। चौकी इंचार्ज फुटहिया प्रदीप सिंह ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। विकास की शादी हुई थी, मगर कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed