फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dharmendra murder case: Family not satisfied with the disclosure, wife reaches police station with children

धर्मेंद्र हत्याकांड : खुलासे से संतुष्ट नहीं परिजन, बच्चों को लेकर थाने पहुंची पत्नी

Thu, 25 Dec 2025 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Dharmendra murder case: Family not satisfied with the disclosure, wife reaches police station with children
बच्चों के साथ गौर थाने पहुंची मृतक धर्मेंद्र की पत्नी।
बभनान। एक दिन पहले धर्मेंद्र हत्याकांड से पर्दा उठने के बाद मृतक की पत्नी मंजू अपने मासूम बच्चों और रिश्तेदारों को लेकर गौर थाने पर पहुंची। पत्नी ने बताया कि वह पुलिसिया कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। आरोप लगाया कि मामले में धारा का अल्पीकरण किया गया है। इसके अलावा घटना में शामिल कुछ आरोपियों को छोड़ दिया गया है। उनसे उन्हें और उनके बच्चों को जानमाल का खतरा है।
विज्ञापन

गत 19 दिसंबर की देर रात गौर थाना क्षेत्र के बेलवरिया जंगल गांव निवासी धर्मेंद्र वर्मा (40) पुत्र स्व. राम अचल वर्मा की घर से आटा चक्की की दुकान पर जाते समय बेसबॉल के बैट से प्रहार करके उन्हें अचेत कर दिया था। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। वारदात के चार दिन बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र की हत्या में उसका भतीजा मोहन और उसके चार दोस्त शामिल थे। इनमें दो बाल अपचारी भी हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने मोहन समेत उसके दो अन्य दोस्तों को गिरफ्तार करके जेल भी भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त दो बेसबॉल के बैट और दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। अगले दिन बुधवार को मृतक की पत्नी मंजू इस खुलासे पर आपत्ति दर्ज कराने थाने पहुंच गई। पत्नी का कहना है कि पुलिस ने हत्या के मामले में गैर इरादतन हत्या व बलवा का मुकदमा दर्ज किया है। जबकि उनके पति की पहले से घात लगाकर पीट-पीटकर हत्या की गई है। अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने छोड़ दिया है। इससे उनके परिवार को अभी भी जानमाल का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष गौर संतोष कुमार गौड़ का कहना है कि पीड़ित पक्ष से मिले तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। इलेक्ट्रॉनिक व अन्य साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आए आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। यदि पीड़ित कोई अन्य प्रार्थना पत्र देती है तो उसकी भी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed