{"_id":"65aad045cac4915990056735","slug":"dhaba-worker-dies-under-suspicious-circumstances-basti-news-c-207-1-sgkp1006-10301-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में ढाबा श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में ढाबा श्रमिक की मौत
Sat, 20 Jan 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 20 Jan 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
दुधौरा गांव के पास राजस्थानी ढाबा पर करता था काम
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज(बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुधौरा गांव के पास राजस्थानी ढाबा पर काम कर रहे पंजाब के एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी है। परिजन पंजाब से बस्ती के लिए रवाना हो गए हैं।
पंजाब प्रांत के मुकेरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले सुदर्शन सिंह (57) पुत्र नंदन सिंह कई माह से कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुधौरा (कटरी) गांव के पास राजस्थानी ढाबा पर काम कर रहे थे। 18 जनवरी की रात 9 :30 बजे अचानक काम करते समय सुदर्शन सिंह की तयीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। ढाबा मालिक ने ठंड लगने की बात कहकर घटना की सूचना पुलिस को दी। इधर, मजदूर की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही हैं।
सूत्रों की मानें तो श्रमिक सुदर्शन सिंह की तबीयत काफी दिन खराब चल रही थी, लेकिन काम के आगे ढाबा मालिक ने उसकी सेहत का ध्यान नहीं दिया। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि घटना संज्ञान में है। पोस्टमार्टम के बाद मृत का वास्तविक कारण पता चलेगा। इसके बाद कार्रवाई आगे बढ़ेगी।