फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Devotional atmosphere of the city

भक्तिमय हुआ शहर का माहौल

Thu, 13 Oct 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Thu, 13 Oct 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Devotional atmosphere of the city
दुर्गा पूजा - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र समापन के बाद भी शहर में मां की प्रतिमाओं के समक्ष जागरण, भजन कीर्तन का दौर चल रहा है। देर शाम होने वाले कार्यक्रमों के चलते शहर की सड़कें मेले में तब्दील रहती हैं। शहर में स्थापित प्रतिमाओं का विर्सजन पूर्णिमा यानी 16 अक्टूबर को होगा। 
विज्ञापन


शहर के कंपनी बाग, पुराना डाकखाना, पुरानी बस्ती, मंगल बाजार, सुर्ती हट्टा, अस्पताल चौराहे आदि पर मां दुर्गा का भव्य पंडाल सजा है। नित प्रति आरती और प्रसाद वितरण के अलावा जगरात कार्यक्रमों की धूम है। बृहस्पतिवार देर रात पुराना डाकखाने में आयोजित कार्यक्रम में टीवी कलाकार मोहन राठौर व सुर संग्राम की विजेता शिवानी पांडेय मां की जगराता में एक से बढ़कर देवी गीतों की प्रस्तुति दी। नगर बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र में वैसे तो मंगलवार देर रात तक दुुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन चलता रहा लेकिन बाजार के राजकोट चौराहे पर सजाए गए मां के दरबार में भक्तिपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यहां विसर्जन पूर्णिका को होता है। करीब तीस साल से आयोजित होनेवाले कार्यक्रमों को देखने के लिए कई गांवों के लोग जुटते हैं।
विज्ञापन


साऊंघाट प्रतिनिधि के मुताबिक मंगलवार देर रात तक विसर्जन का क्रम चलता रहा। ओड़वारा, मंझरिया लुटावन, छपियालुटावन, सिसवामाफी, देवरियामाफी, बटेला,  मकबूलगंज, हटवामोटरखाना, बनकसही, आदि की प्रतिमाएं प्रधान संघ के ब्लाक  अध्यक्ष राम आज्ञा चौधरी एवं व्यवसायी मनोज कुमार गुप्ता के  देखरेख में गोदमवा स्थित कठिनइया नदी में हुआ। आयोजकों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम जन और पुलिस का भी आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed